अमरावती, मेलघाट स्वास्थ्य व्यवस्था, चंद्रशेखर बावनकुले,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
अमरावती

'जिम्मेदार कौन?' अमरावती के मेलघाट की स्वास्थ्य सेवाओं पर चंद्रशेखर बावनकुले का अधिकारियों से सवाल

Amravati Melghat Healthcare: मेलघाट में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर बावनकुले ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा। समीक्षा बैठक में लंबित स्वास्थ्य परियोजनाओं और सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

अंकिता पटेल

Amravati District Health Infrastructure: अमरावती मेलघाट क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और नागरिकों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर राजस्व मंत्री तथा नागपुर और अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने तीखी नाराजगी जताई है। मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि मेलघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था की इस दयनीय स्थिति के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान नागपुर और अमरावती जिलों के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लंबित प्रस्तावों और अधूरे प्रकल्पों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

चंद्रशेखर बावनकुले ने मेलघाट की स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद गंभीर कमियों पर अधिकारियों की फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमरावती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर रेडियोथेरपी और डे-केयर कीमोथेरपी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

इसके अलावा दर्यापुर उपजिला अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बेड करने, वहां ट्रॉमा केयर यूनिट, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक और एमआरआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों को प्राथमिकता

ग्रामीण जनता के जीवन को खतरे में डालने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था की ढिलाई अब स्वीकार नहीं की जाएगी। मेलघाट और विदर्भ के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

- पालकमंत्री, चंद्रशेखर बावनकुले

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी