प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

आज साफ होगी महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तस्वीर, नामांकन के आखिरी दिन पर टिकी सबकी निगाहें

Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन है। दोपहर 3 बजे तक तस्वीर साफ होगी। चुनाव चिन्ह 26 नवंबर को वितरित होंगे।

आकाश मसने

Maharashtra Local Body Elections Nomination Withdrawal: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में नामांकन वापिस आज अंतिम दिन है। ऐसे में सभी की निकाहें इस पर टिकी हुई है। आज दोपहर 3 बजे चुनाव के लिए मैदान में कितने डटे और कितने हटे का चित्र स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद सही मायने में निर्दलीय से लेकर चुनावी पार्टी आगे की रणनीति तैयार कर प्रचार शुरू करेंगी।

चुनाव चिन्ह का वितरण 26 नवंबर को

शुक्रवार, 21 नवंबर को भले ही नामांकन वापसी हो जाएगी। लेकिन इसके बाद भी साइड इफेक्ट दिखाई देंगे। चुनाव चिन्हों का आवंटन 26 नवंबर को होने जा रहा है। चुनाव चिन्ह के लिहाज से राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार तो निश्चितं हो जाएंगे लेकिन निर्दलीयों के लिए सिरदर्द बरकरार रहेगा। 26 नवंबर को निर्दलीयों के चुनाव चिन्ह 3 बजे वितरित होने के बाद स्थिती पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

गुरुवार को 28 नामांकन वापिस लिए

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 10 नगर पालिका तथा 2 नगर पंचायत चुनाव होने है। गुरुवार को अध्यक्ष पद के 6 और सदस्य के 22 सहित कुल 28 नामांकन वापिस लिए गए जिससे गुरुवार तक चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 100 और सदस्य पद के लिए 1489 उम्मीदवार डटे हुए थे।

गुरुवार को नगराध्यक्ष तथा सदस्यों को मिलाकर कुल 28 ने अपने नामांकन वापस लिए। जिसमें अंजनगाव सुर्जी में अध्यक्ष के 1, मोर्शी में 3, नांदगांव खंडेश्वर नगर पंचायत में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया।

इसी तरह सदस्य पद के उम्मीदवारों में चांदूर बाजार, दर्यापुर में 1-1, धामणगांव रेलवे, वरुड में 2-2, अंजनगांवसुर्जी में 4, अचलपुर में 5, मोर्शी में 3 और चिखलदरा में 4 ऐसे कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए है। गुरुवार तक जिले में अध्यक्ष के लिए 100 जबकि सदस्य के लिए 1489 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए थे।

बुधवार को 7 ने लिया था वापिस

बुधवार 19 नवंबर को 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए। अचलपुर में नगराध्यक्ष के 2, मोर्शी में सदस्य के 3, दर्यापुर व अचलपुर में 1-1 सहित कुल 7 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए। नगराध्यक्ष पद के लिए 127 व सदस्य पद के लिए 1821 नामांकन प्राप्त हुए थे। मंगलवार को हुई छंटनी प्रक्रिया में 314 नामांकन अवैध पाए गए थे।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर