अमरावती

महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; प्रदेश महासचिव दिलीप एडतकर का इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा ईमेल

महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव दिलीप एडतकर ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू, पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया का इंतजार।

रूपम सिंह

Amravati Political News: अमरावती महाराष्ट्र कांग्रेस में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव दिलीप एडतकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा ईमेल के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को भेजा है। सूत्रों के अनुसार, एडतकर ने अपने इस्तीफे की जानकारी महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, वरिष्ठ नेता यशोमती ठाकुर और डॉ। सुनील देशमुख को भी दी है।

हालांकि, इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दिलीप एडतकर संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से इस पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या फैसला लेता है और आगे की रणनीति क्या होगी।

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी