बांध के खुले हुए गेट (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

Amravati: कोल्हापुरी बांध के गेट अभी भी खुले, सिंचाई की समस्या, आंदोलन करने की चेतावनी

Amravati Irrigation Problem: अमरावती जिले में वर्धा नदी पर बने बांध का एक भी गेट अभी भी खुला हुआ है। इससे बारिश का जमा पूरा पानी जमा होन की बजाय बह जा रहा है।

प्रिया जैस

Kolhapuri Dam: अमरावती जिले के वरुड तहसील के आमनेर के पास वर्धा नदी पर बने बांध का एक भी गेट अभी तक बंद नहीं किया गया है। इससे किसानों के सामने सिंचाई की बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। बांध के गेट बंद न होने से नदी तल में पानी जमा नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों की सिंचाई की समस्या सामने आ गई है।

नदी तल का पानी लगातार निकाला जा रहा है, इसलिए बांध में पानी जमा नहीं हो पा रहा है। इससे इस क्षेत्र के कई किसानों की रबी सीजन की खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। पानी की कमी के कारण खड़ी फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं।

हालांकि इस क्षेत्र की फसलें पानी पर निर्भर हैं, फिर भी गेट बंद नहीं किए गए हैं और पानी जमा नहीं किया गया है। इस कारण किसान नदी के पानी से वंचित हैं, जो कभी किसानों के लिए संजीवनी का स्रोत हुआ करता था।

आंदोलन करने की चेतावनी

किसान हर साल उस पानी से अपनी रबी फसलों की सिंचाई करते थे। लेकिन इस साल बांध की हालत खस्ता दिख रही है और कहा जा रहा है कि वहां के गेट भी चोरी हुए है। साथ ही संबंधित विभाग जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रहा है, इसलिए सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि किसान अपनी शिकायत किससे करें। इससे किसानों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। किसानों ने अगर बांध के गेट को तुरंत बंद नहीं किया गया तो वे संबंधित विभाग के कार्यालय पर धरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज