अमरावती: चांदुर रेलवे थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने परिचित 3 युवकों से 9 टाटा एस वाहन खरीदे, जिसके 18 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बावजूद उक्त लोगों ने वाहन न देकर 18 लाख रुपए से धोखाधड़ी करने की शिकायत महिला ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से की है। यह जानकारी सारिका प्रमोद वाकोडे ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
प्रेसवार्ता में सारिका वाकोडे ने कहा कि आरोपी वृषभ सुरेश काले, तुषार सुरेश काले व मनोहर हिमाने ने पुराने पिकअप, बोलेरो, टाटा एस वाहन ऐसे 9 वाहन कम कीमत में देने की बात कही थी। जिस पर सारिका ने 18 लाख रुपए में यह वाहन खरीदे थे। यह रुपए सारिका ने ऑनलाइन अदा किए थे। सारिका वाकोडे से उक्त लोगों ने यह वाहन दूध कंपनी में किराए पर लगाकर देने की बात कही।
सारिका वाकोडे यह सूरत में जॉब करती हैं, जिसके 2 से 3 माह सारिका को किराया भी मिला। लेकिन इसके बाद उक्त लोगों ने रुपए देना बंद किया। रुपए मांगने पर वृषभ और तुषार टालमटोल कर रहे थे। इस मामले की शिकायत सारिका वाकोडे ने चांदुर रेलवे पुलिस में दी, लेकिन इस पर कोई एक्शन न लेने का आरोप सारिका वाकोडे ने लगाया है।
सारिका वाकोडे ने कहा कि नवंबर 2024 में वह आरोपी के घर 9 वाहनों के किराए के रुपए मांगने गई थी। तब वृषभ व तुषार की मां ने कितने रुपए रहने की बात कही। जिस पर सारिका ने 32 लाख रुपए किराया बकाया है, ऐसा कहा। तब वृषभ व तुषार की मां ने दो से तीन माह में देने की बात कही। लेकिन 2 से 3 माह होने के बावजूद रुपए नहीं देकर 18 लाख से धोखाधड़ी करने का आरोप सारिका वाकोडे ने प्रेसवार्ता में लगाया।