Fake Note (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

ग्रामीण क्षेत्रों में नकली नोटों का जाल, व्यापारियों में बढ़ी चिंता, चांदूर बाजार में मिले नकली 500 के नोट

Fake Currency Note: चांदूर बाजार क्षेत्र में एक किराना व्यापारी को 500 रुपये का संदिग्ध नकली नोट मिलने के बाद ग्रामीण व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

महाराष्ट्र डेस्क

Chandur Bazar News: चांदूर बाजार में तहसील क्षेत्र में नकली नोट चलाने का मामला सामने आने के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार चांदूर बाजार स्थित माऊली किराना दुकान के संचालक विठ्ठल डहाके को बिक्री की रकम गिनते समय 500 रुपये का एक संदिग्ध नोट मिला। जांच करने पर उन्हें आशंका हुई कि भीड़भाड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने खरीदारी के दौरान नकली नोट थमा दिया और बाकी रकम लेकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं ग्रामीण व्यापारी नकली नोट गिरोह के निशाने पर तो नहीं हैं। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बाजारों में भारी भीड़ रहती है और जल्दबाजी में नोटों की जांच कर पाना मुश्किल हो जाता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं।

भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर चलाए जा रहे नकली नोट

वहीं माना है कि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान और अंधेरे की स्थिति ऐसे गिरोहों के लिए और अनुकूल साबित हो सकती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों और व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ने की आशंका है।

मानसून में बिजली कटौती का फायदा उठा सकते हैं नकली नोट गिरोह

सतर्क रहें व्यापारी ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध नोट के साथ खरीदारी करता दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?