कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati MNC में ठेके को लेकर बवाल! कांग्रेस बोली - प्रशासक राज में चल रही है मनमानी

Amravati News: कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष बबलू शेखावत ने चेतावनी दी कि सफाई ठेके की प्रक्रिया में गड़बड़ी या नेहरू मैदान पर मनपा इमारत का निर्णय हुआ तो आंदोलन और कोर्ट का रास्ता अपनाया जाएगा।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: मनपा द्वारा सफाई ठेके के लिए निविदा मंगाई गई है। इस टेंडर प्रक्रिया में कुछ गलत पाया जाता है तथा शिकायत आने पर कांग्रेस जरुर विरोध करेंगी।

जरूरत पड़ने पर आंदोलन और कोर्ट कचहरी का दरवाजा खटखटाएंगे, ऐसा कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष बबलू शेखावत ने मंगलवार को आयोजित पत्रवार्ता में कहा।

वहीं नेहरु मैदान यह ऐतिहासिक मैदान है। जहां अनेक राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक जुडाव बना हुआ है। ऐसे स्थान पर मनपा की प्रशासकीय इमारत का प्रस्ताव को कांग्रेस पार्टी का विरोध है, ऐसा भी उन्होंने कहा। नेहरु मैदान पर पालकमंत्री के खुलासे के बाद अब स्पष्ट होना चाहिए कि किसके निर्देश पर नेहरु मैदान पर मनपा कार्यालय कम कमर्शियल काम्प्लेक्स के लिए दिया जा रहा था?

उन्होंने बताया कि ठेके को लेकर अनियमितता और विनीलेंस कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप शर्ते न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। प्रशासक राज में महापालिका में कई प्रकार की अनियमितता होती रही है।

सफाई के बडे ठेके में ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। पारदर्शिता के साथ कठिन शर्ते रहने पर, शिकायत आने पर कांग्रेस जरूर आवाज उठायेगी। शेखावत ने कहा कि महापालिका में मनमानी चल रही है। जिसका कांग्रेस बराबर विरोध करती आ रही है। अनेक आंदोलन करने के साथ कांग्रेस नेताओं ने मुकदमें झेले हैं। पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे ने कहा कि स्वस्थ प्रति स्पर्धा होनी चाहिए। कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार ही महापालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

आज उसकी प्री बीड मीटिंग हुई है। टेंडर को लेकर अनियमितता नहीं होने दी जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने टैक्स और कचरे के लिए अनेक आंदोलन किए है। भारी भरकम टैक्स के विरोध में 10 आंदोलन किए जाने की जानकारी देते हुए बबलू शेखावत ने बताया कि हमारे बालासाहब भुयार ही शहर की साफ सफाई के मुद्दे पर कोर्ट गये। जिसके कारण महापालिका हरकत में आयी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये रहे मौजूद

पत्रपरिषद में पूर्व महापौर विलास इंगोले, पूर्व महापौर मिलिंद चिमोटे, कांग्रेस महासचिव किशोर बोरकर, आसिफ तवक्कल, अर्चना वानखडे, अशोक डोंगरे, मुन्ना राठोड, वैभव देशमुख, समीर जवंजाल, अब्दुल रफिक, संकेत साहू सहित आदि उपस्थित थे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज