Census 2027 (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

स्वगणना व गृहभेंट में भागीदारी निभाएं, अमरावती संभागीय आयुक्त ने नागरिकों से की अपील

Amravati Census 2027: भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और आवास जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Self Enumeration: भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और आवास जनगणना की प्रक्रिया पूरे राज्य में शुरू हो चुकी है। यह राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं, नीतियां और संसाधनों का वितरण तय किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय ने नागरिकों से स्वगणना और गृहभेंट प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जनगणना का पहला चरण दो प्रमुख माध्यमों से पूरा किया जा रहा है। पहला चरण डिजिटल स्वगणना का था, जिसके तहत नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर दिया गया। यह प्रक्रिया 1 मई से 15 मई के बीच आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई।अब जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, जिसमें प्रगणक यानी न्यूमरेटर घरघर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।

सही जानकारी देना कानूनी रूप से अनिवार्य

यह प्रक्रिया 16 मई से 14 जून तक चलेगी। इस दौरान नियुक्त जनगणना अधिकारी और पर्यवेक्षक नागरिकों के घरों का दौरा कर आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 तथा उससे संबंधित नियमों के तहत सही और सटीक जानकारी देना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

प्रशासन ने नागरिकों से मांगा सहयोग

गलत जानकारी देने या जानकारी छिपाने से प्रशासनिक परेशानी हो सकती है। इसलिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि जब जनगणना कर्मी उनके घर पहुंचे, तो वे आवश्यक जानकारी सही तरीके से उपलब्ध कराएं। विभागीय आयुक्त कार्यालय ने सभी सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और आम जनता से जनगणना 2027 के इस महाअभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने की अपील की है, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर