अमरावती विभाग के महाविद्यालयों के साथ 'करिअर कट्टा। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती विभाग के महाविद्यालयों के साथ 'करिअर कट्टा' समझौता, 50 से अधिक MOU पर हस्ताक्षर

अमरावती विभाग के महाविद्यालयों एवं करिअर कट्टा के एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागृह में हुआ। अमरावती विभाग के 50 से अधिक महाविद्यालयों ने इस सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर किए।

आंचल लोखंडे

अमरावती: महाराष्ट्र राज्य उच्च व तंत्र शिक्षण विभाग एवं महाराष्ट्र सूचना प्रोद्योगिकी सहायता केंद्र के संयुक्त उपक्रम करिअर कट्टा तथा शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय, अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अमरावती विभाग के महाविद्यालयों एवं करिअर कट्टा के एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागृह में हुआ। अमरावती विभाग के 50 से अधिक महाविद्यालयों ने इस सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर किए।

विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए करिअर कट्टा उपक्रम के अंतर्गत राज्यभर के महाविद्यालयों में विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन उपक्रमों का क्रियान्वयन अधिक संगठित, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं प्रभावी हो, इस उद्देश्य से पूरे राज्य के महाविद्यालयों के साथ एमओयू हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।

नवाचारों को साकार करने का संकल्प

राज्य के शैक्षणिक इतिहास में यह अवसर अमरावती विभाग के लिए स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला रहा। करिअर कट्टा की आगामी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत नियमित कार्यक्रमों के अतिरिक्त कई नवाचारों को साकार करने का संकल्प लिया गया है।

करिअर कट्टा के सर्वेसर्वा और राज्य समन्वयक, महाराष्ट्र सूचना तंत्रज्ञान सहायता केंद्र के अध्यक्ष यशवंत शितोले ने विश्वास व्यक्त किया कि नवाचार आधारित, छात्र-केंद्रित उपक्रमों के माध्यम से राज्य भर के छात्र प्रशासनिक, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे।

नाशिक कार्यशाला के अनुभव साझा

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय, अमरावती के प्राचार्य मा. डॉ. जी.वी. कोरपे ने की। मुख्य अतिथि मा. डॉ. रामेश्वर भिसे (प्राचार्य प्रवर्तक, अकोला जिला) ने नाशिक कार्यशाला के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर डॉ. एच. आर. देशमुख (प्राचार्य प्रवर्तक, अमरावती जिला) की भी विशेष उपस्थिति रही। प्रास्ताविका डॉ. दिनेश खेडकर, संचालन प्रा. ममता पलसपगार तथा आभार डॉ. रंजना जीवने द्वारा किया गया। एमओयू हस्ताक्षर प्रक्रिया को डॉ. उमेश कनेरकर (जिला समन्वयक, अमरावती) ने पूर्ण किया।

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा