Kharif Season (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

आर्द्रा नक्षत्र में अच्छी वर्षा की उम्मीद, खरीफ बुआई को लेकर किसानों की नजरें आसमान पर

Ardra Nakshatra: अंजनगांव बारी क्षेत्र में संतोषजनक बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो गई है। मृग नक्षत्र में वर्षा नहीं होने के बाद अब किसानों की उम्मीदें आर्द्रा नक्षत्र पर टिकी हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Anjangaon Bari Kharif Sowing: अंजनगांव बारी और आसपास के क्षेत्र में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन अब तक संतोषजनक बारिश नहीं होने से खरीफ सीजन की बुआई प्रभावित हो गई है। मृग नक्षत्र में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद पर किसानों ने बुआई पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन मृग नक्षत्र लगभग सूखा ही गुजर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र की अधिकांश खेती वर्षा पर निर्भर है, इसलिए किसानों की पूरी आर्थिक व्यवस्था खरीफ फसल पर आधारित रहती है।

किसान बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिनभर बढ़ता तापमान और शाम को बनने वाला बादलों का वातावरण बारिश की उम्मीद तो जगाता है, लेकिन वास्तविक वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हैं।

अच्छी बारिश की प्रतीक्षा

आर्द्रा नक्षत्र की शुरुआत हो चुकी है। किसानों को उम्मीद है कि इस नक्षत्र में अच्छी बारिश होगी। यदि जल्द ही बुआई योग्य वर्षा नहीं हुई तो खरीफ सीजन की बुआई और अधिक देर से होने की संभावना है, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अंजनगांव बारी क्षेत्र में सोयाबीन प्रमुख नकदी फसल है। इसके अलावा कपास, तुअर, मूंग, उड़द तथा हल्दी की भी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। समय पर बुआई नहीं होने से उत्पादन में कमी आने की आशंका बढ़ रही है।

आर्द्रा नक्षत्र पर टिकी किसानों की उम्मीदें

इसलिए किसानों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में तीन-चार अच्छी बारिश की झड़ियां पड़ें, जिससे बुआई कार्य शुरू किया जा सके। इस बीच, अच्छी बारिश होने पर केवल खेती को ही नहीं, बल्कि पशुओं के पीने के पानी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

बारिश के इंतजार में अटका खरीफ सीजन

किसान रामराम इंगोले ने कहा कि  यही कारण है कि अंजनगांव बारी क्षेत्र के किसानों की निगाहें अब आर्द्रा नक्षत्र पर टिकी हुई हैं और वे बारिश की प्रतीक्षा में आसमान की ओर देख रहे हैं। बुआई का काम प्रभावित मृग नक्षत्र में बारिश नहीं होने से बुआई का काम प्रभावित हुआ है। अब किसानों को आर्द्रा नक्षत्र से उम्मीद है कि अच्छी वर्षा होगी और बुआई शुरू हो सकेगी। यदि बारिश और अधिक देर से हुई तो उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा