मतदाताओं के नाम हटाए (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

SIR Amravati: 3.30 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, तुरंत BLO से करें संपर्क, अमरावती जिला प्रशासन की अपील

Amravati Voter List 2026: अमरावती में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 3,30,401 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। नाम हटने पर मतदाता तुरंत अपने BLO से संपर्क कर सकते हैं।

आंचल लोखंडे

Amravati Electoral Roll Revision: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 3 लाख 30 हजार 401 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा गए हैं। हटाए गए मतदाताओं की पूरी सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने यदि किसी नागरिक का नाम इस सूची में शामिल है, तो वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क करने की अपील की है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिले में कुल 25,45,677 मतदाताओं को गणना पत्रक बांटे गए थे। जिले में 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। इसके तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और उनके डिजिटलीकरण का कार्य जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर यह जानकारी 11 अगस्त को प्रकाशित की है।

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने कहा कि जिले का एक भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सभी नागरिक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि सूची का अवलोकन करें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम या पता नहीं मिला है, या उनका नाम अनकलेक्टेड श्रेणी में दर्ज हो गया है, अथवा उन्होंने अब तक अपना गणना पत्रक जमा नहीं किया है, तो वे तुरंत अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करें, फॉर्म में सही जानकारी भरे और उसे जमा कराएं।

मतदाताओं के नाम हटाए

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात