अमरावती जिले में बाघ का आतंक (social media)
अमरावती

ड्रोन-ट्रैप कैमरों से बाघिन की तलाश, अमरावती में बाघ और तेंदुए का आतंक, गाय का किया शिकार, ग्रामीणों में खौफ

Amravati Wildlife Alert: अमरावती के रिद्धपुर, तलणी और मार्डा इलाक़ों में बाघ और तेंदुए की दहशत है। रिद्धपुर में बाघिन ने गाय का शिकार किया, जिसके बाद वन विभाग नें ड्रोन और ट्रैप कैमरों से तलाश बढाई।

मनीषा बोंदरे

Amravati Tiger terror: अमरावती जिले के रिद्धपुर, तलणी और मार्डा इलाके में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रिद्धपुर में खेत में बंधी गाय का बाघिन ने शिकार कर लिया।

इसके बाद वन विभाग ने इलाके में ड्रोन से सर्चिंग शुरू कर दी है। साथ ही बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे और उसे पकड़ने के लिए ट्रैप केज लगाए गए हैं।

रिद्धपुर में बाघिन ने किया गाय का शिकार

रिद्धपुर के नजरपुर इलाके में शनिवार सुबह खेत में बंधी गाय का बाघिन ने शिकार कर लिया। इसी दौरान शिक्षक अनिल भीमराव तुमडाम मोनापुर वन क्षेत्र के पास से गुजर रहे थे। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने सड़क पार करते हुए एक बाघ को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पगमार्क से बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि

सूचना मिलने के बाद मोर्शी वन परिक्षेत्र अधिकारी योगिता मगर रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने इलाके में मिले पगमार्क की जांच की। खेत के तालाब के पास बाघिन के ताजा पदचिह्न मिले हैं। किसान फैजान खान ने भी खेत के पीछे से मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। किसानों को दी, जिसके बाद खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर वापस गांव की ओर लौट आए।

ड्रोन से सर्चिंग, 3 मवेशी सुरक्षित

वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से इलाके में सर्चिंग की। ड्रोन फुटेज में चार मवेशियों में से एक गाय मृत मिली। टीम ने बाकी तीन मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर किसान के हवाले कर दिया। बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जबकि उसे पकड़ने के लिए ट्रैप केज भी तैनात किया गया है।

मार्डा में खेतों की ओर जाते समय दिखा बाघ

तिवसा तहसील के मार्डा इलाके में भी शनिवार सुबह बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे खेतों की ओर जा रहे किसानों को नहर के पास धारीदार बाघ दिखाई दिया। बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही खेतों में काम कर रहे मजदूरों में डर फैल गया।

डर के कारण खेतों में नहीं गए मजदूर

जो मजदूर पहले ही खेतों में पहुंच चुके थे, वे अपना काम छोड़कर वापस लौट आए। वहीं, खेतों की ओर जाने वाले कई मजदूर बाघ के डर से काम पर ही नहीं गए। बाघ की मौजूदगी से इलाके में किसानों और खेतिहर मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है।

धामणगांव रेलवे तहसील के तलणी परिसर में किसान दिनेश दाभाड़े के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान मिलने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। किसान ने वन विभाग से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करने और आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

वन विभाग कि ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

अमरावती जिले के तलणी के सरपंच सचिन बमनोटे ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वनरक्षक नितिन कांबले ने भी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए किसानों और खेतिहर मजदूरों से अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने को कहा गया है।

बाघ को पकड़ने की मांग

मार्डा और आसपास के इलाकों में बाघ की मौजूदगी से किसान और मजदूर डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की जल्द तलाश कर आवश्यक बंदोबस्त करने और लोगों को राहत देने की मांग की है। फिलहाल रिद्धपुर में वन विभाग ड्रोन, ट्रैप कैमरों और ट्रैप केज की मदद से बाघिन की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी