अमरावती शिक्षक चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati Teacher Constituency: अमरावती में 91.08% मतदान, कांग्रेस-शिंदे सेना के बीच कड़ा मुकाबला

Amravati MLC Election Voting : अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को 91.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 81 मतदान केंद्रों पर शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 32,616 शिक्षकों ने वोट डाले।

  • किरण सरनाईक और अदिति पोहरे के बीच मुख्य मुकाबला माना गया।

  • विभाग के पांच जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।

Amravati MLC Election: अमरावती विभागीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मतदान के दौरान विभिन्न केंद्रों पर शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला। अमरावती विभाग में कुल 91.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

कांग्रेस-शिंद के बीच मुकाबला

सुबहसे ही शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में सत्ताधारी शिंदे सेना के विधायक किरण सरनाईक, कांग्रेस की अदिति पोहरे, भाजपा की बागी निर्दलीय संगीता शिंदे, शेखर भोयर, शिवसेना के बागी एवं पूर्व विधायक प्रा. श्रीकांत देशपांडे, उद्धव ठाकरे गुट के प्रा. दत्तात्रय लहाने, विमाशि के दिलीप कडू, निर्दलीय प्रा. डॉ. प्रशांत विधे और अविनाश बोर्डे सहित कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे।

चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और शिंदे सेना के बीच माना जा रहा था। विभाग के पांच जिलों में कुल 81 मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। जिसमें कुल 35810 शिक्षक मतदाता थे, जिनमें से 32616 मतदाताओं ने वोटिंग किया।

अमरावती चुनाव पुलिस बंदोबस्त

अमरावती में उत्साह से मतदान

अमरावती जिले की 14 तहसीलों में 25 मतदान केंद्र शामिल थे। जिले में कुल 10,097 शिक्षक मतदाता मतदान के लिए पात्र थे, जिसमें से 9023 मतदाताओं ने वोटिंग किया। चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।

पुलिस आयुक्त राकेश ओला और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी।

पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त, सीपी ने किया मुआयना

अमरावती विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शहर पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त रखा था। बंदोबस्त में 3 पुलिस उपायुक्त, 3 सहायक पुलिस आयुक्त, 14 पुलिस निरीक्षक, 20 पुलिस उपनिरीक्षक, 300 कर्मचारी सहित पुलिस कर्मी तैनात थे।

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने स्वयं कैम्प रोड के गोल्डन किड्स इंग्लिश प्रायमरी स्कूल के केंद्र में जाकर बंदोबस्त का जायजा लिया। इसके साथ ही अन्य केंद्रों का पुलिस आयुक्त ने मुआयना किया। इस समय उनके साथ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ जाधव उपस्थित थे।

अमरावती मतदान केंद्र

अधिकांश उम्मीदवारों के लगे बूथ

शहर में गर्ल्स हाईस्कूल चौक पर अधिकांश उम्मीदवारों के बूथ लगे थे। इसमें महायुति के किरण सरनाईक के बूथ पर सुबह से ही विधायक संजय खोडके, पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल दम ठोककर बैठे थे। वहीं पर भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक प्रताप अडसड ने भेंट देकर मतदान संबंधी जानकारी ली।

विशेष इसके अलावा सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण पोटे, विधायक रवि राणा, महापौर श्रीचंद तेजवानी सहित अन्य भाजपा पार्षद कहीं पर नजर नहीं आने की चर्चा व्याप्त रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी अदिती पोहरे के बूथ पर पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख, पूर्व मंत्री डॉ. सुनील देशमुख सहित अन्य पूरी तरह सक्रिय नजर आए।

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी