अमरावती

अमरावती में ST की रियायती यात्रा के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य; 74 हजार से अधिक यात्रियों ने कराया पंजीयन

अमरावती में एसटी बसों में सरकारी रियायतों का लाभ लेने के लिए NCMC स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 74,000 से अधिक यात्रियों ने यह डिजिटल कार्ड बनवा लिया है।

रूपम सिंह

Amravati ST Bus News: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम एसटी की बसों में रियायती दर पर यात्रा करने के लिए अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड NCMC अनिवार्य होने जा रहा है। भविष्य में बिना इस स्मार्ट कार्ड के महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी छूट का लाभ नहीं मिल पाएगा। यही कारण है कि अमरावती विभाग में कार्ड बनवाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

अब तक जिले में 74 हजार से अधिक यात्री यह डिजिटल कार्ड बनवा चुके हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। वर्तमान में महिलाएं आधार कार्ड दिखाकर आधे टिकट महिला सम्मान योजना पर यात्रा करती हैं, जबकि 75 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक अमृत ज्येष्ठ नागरिक मुफ्त और 65 वर्ष से ऊपर के नागरिक 50 छूट का लाभ लेते हैं। एसटी प्रशासन के अनुसार, अब इस व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

आने वाले समय में केवल आधार कार्ड दिखाने से छूट नहीं मिलेगी, बल्कि एनसीएमसी कार्ड का होना आवश्यक होगा। एनसीएमसी कार्ड एसटी महामंडल द्वारा शुरू किया गया एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस स्मार्ट कार्ड है।

इसके पीछे मुख्य उद्देश्य नकद लेनदेन की झंझट को खत्म करना, सरकारी सब्सिडी प्रतिपूर्ति और यात्रियों के डेटा में पूरी पारदर्शिता लाना, यह कार्ड टैप एंड गो सुविधा के साथ आता है, जिससे टिकट की लंबी कतारों से मुक्ति दिलाना है।

यात्रियों को नए कार्ड के लिए 192 रुपये देने होंगे। यदि यात्री अपना पुराना स्मार्ट कार्ड जमा करते हैं, तो उन्हें नया कार्ड रियायती दर यानी 149 रुपये में मिल जाएगा। कार्ड में कम से कम 100 रुपये का बैलेंस रखना अनिवार्य है। यह कार्ड केवल एसटी बसों तक सीमित नहीं है। वन नेशन, वन कार्ड की तर्ज पर बने इस रुपे स्मार्ट कार्ड का उपयोग मेट्रो, बसों, पार्किंग और टोल टैक्स के भुगतान के लिए भी किया जा सकता है।

भविष्य में सख्ती की संभावना को देखते हुए अमरावती के विभिन्न डिपो और बस स्टेशनों पर कार्ड पंजीकरण के लिए यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की कतारें लग रही हैं। हालांकि, एसटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह कार्ड पूरी तरह अनिवार्य सख्त नहीं किया गया है, लेकिन भविष्य की सुविधाओं के लिए इसे समय पर बनवा लेना बेहतर है।

सचिन डफले, विभाग नियंत्रक, अमरावती।

आगरनिहाय आंकडेवारी मार्च 2026 तक

डिपो अमृत ज्येष्ठ ज्येष्ठ नागरिक महिला सम्मान इतर कुल
अमरावती 1355 973 2457 84 4869
बडनेरा 587 284 786 52 1709
परतवाड़ा 175 858 1952 144 3922
वरूड 746 883 921 0 2550
चांदूर रेल्वे 452 226 2 0 970
दर्यापुर 1166 614 9303 0 3162
मोर्शी 805 699 1118 0 2622
चांदूर बाजार 1215 917 1261 0 3393

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?