अमरावती सेक्स स्कैंडल के आरोपी अयान अहमद को पुलिस ने शहर की सड़कों पर घुमाया (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati Scandal: आरोपी अयान अहमद का निकला जुलूस, पुलिस ने हाथ में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाया; देखें VIDEO

Amravati Scandal Ayan Ahmed News: अमरावती के परतवाडा में लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी अयान अहमद को पुलिस ने सरेआम घुमाया। कोर्ट ने चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड 27 अप्रैल तक बढ़ाई।

आकाश मसने

Amravati Scandal Accused Ayan Ahmed City Parade: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा क्षेत्र से शुरू हुआ 'सेक्स स्कैंडल' मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर को पुलिस ने आज शहर की सड़कों पर पैदल घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई को जनता के बीच अपराधियों के खौफ को कम करने और कानून का डर पैदा करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

अयान का निकाला गया जुलूस

अमरावती पुलिस ने परतवाड़ा इलाके में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अयान अहमद को शहर के सड़काें को घुमाया। इस दौरान उसके हाथ में रस्सी बंधी हुई थी और वह लंगड़ाकर चल रहा था।

27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आरोपी

मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले में अमरावती पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद सहित उसके तीन अन्य साथियों उजैर खान इकबाल खान, मो. साद मो. साबिर और तबरेज खान तसलीम खान को स्थानीय न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की पिछली पुलिस कस्टडी (PCR) 21 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। पुलिस ने अदालत के समक्ष दलील दी कि इस गिरोह ने न केवल वीडियो बनाए, बल्कि उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर पीड़ित लड़कियों को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया है। पुलिस को अभी इस मामले में अन्य सबूत जुटाने और यह पता लगाना बाकी है कि क्या इस रैकेट के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने चारों आरोपियों को 27 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

अमरावती के परतवाडा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हड़कंप मचा हुआ है, जब यह बात सामने आई कि अयान अहमद और उसके साथियों ने कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके निजी पलों को कैमरे में कैद किया। बाद में इन वीडियो और तस्वीरों को आपत्तिजनक साइट्स और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर साझा कर दिया गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

आज जब पुलिस अयान अहमद को सरेआम सड़कों पर लेकर निकली, तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। जांच अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की तकनीकी जांच (Cyber Investigation) कर रहे हैं ताकि डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा सके और यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में यह कंटेंट दोबारा कहीं और न फैले।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल