अमरावती कांड का आरोपी अयान (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती कांड: अयान के साथी उजैर के अश्लील मैसेज से खुला खौफनाक राज, अब तक 9 पीड़िताएं आई सामने

Amravati Scandal: अमरावती के परतवाड़ा कांड में पीड़िताओं की संख्या बढ़कर 9 हुई। मुख्य आरोपी अयान के बाद अब उजैर पर भी केस दर्ज किया गया है। डिलीट डेटा रिकवर किया गया।

आकाश मसने

Amravati Physical Exploitation Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आए 'डर्टी वीडियो कांड' ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के दौरान पता चला है कि इस घृणित खेल में पीड़िताओं की संख्या अब बढ़कर 9 हो गई है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आरोपियों के काले कारनामों की परतें खुलती जा रही हैं।

अयान का साथी उजैर भी भेजता था अश्लील मैसेज

इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी अयान अहमद का नाम प्रमुखता से आ रहा था, लेकिन अब दूसरे आरोपी उजैर के खिलाफ भी शिकंजा कस गया है। अचलपुर की एक नाबालिग पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उजैर उनकी बेटी को लगातार धमकी भरे और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी से महज एक दिन पहले तक उजैर पीड़िता को परेशान कर रहा था। पुलिस ने इस आधार पर उजैर के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नागपुर की पीड़िता का बयान

अमरावती शोषण मामले (Amravati Scandal) में नागपुर की रहने वाली 15 वर्षीय पहली पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया है कि आरोपी अयान ने उसके साथ शारीरिक शोषण नहीं किया था, लेकिन उसके साथ खींची गई तस्वीरों को वायरल कर उसे समाज में बदनाम किया गया। पुलिस के अनुसार, अयान के संपर्क में 8 और उजैर के संपर्क में 1 नाबालिग पीड़िता के आने की पुष्टि हो चुकी है।

डिजिटल डेटा बना सबसे बड़ा हथियार

SIT को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपियों के पास से पहले ही 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप और 1 हार्ड डिस्क जब्त की गई थी। अब आरोपियों की निशानदेही पर 6 और मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 टैब और 1 हार्ड डिस्क बरामद की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोपियों ने जो डेटा डिलीट कर दिया था, उसे फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से रिकवर कर लिया गया है। यह डेटा आरोपियों को सख्त सजा दिलाने में मुख्य आधार बनेगा।

अमरावती ग्रामीण के एसपी विशाल आनंद ने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। डिजिटल सबूत और पीड़िताओं के बयान के आधार पर एक मजबूत चार्जशीट तैयार की जा रही है। वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन से चर्चा की और आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल