स्कूल बस कार्रवाई  (सोर्स: फोटो नवभारत)
अमरावती

अमरावती में स्कूल बसों पर RTO का शिकंजा, 650 वाहनों की जांच; 165 पर कार्रवाई, 45 जब्त सुरक्षा से खिलवाड़ नही!

Amravti School Bus Checking :अमरावती में RTO ने स्कूल बसों और विद्यार्थी परिवहन वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। 650 वाहनों की जांच में 165 पर कार्रवाई और 45 वाहन जब्त किए गए, जिनमे 23 अवैध वाहन शामिल हैं।

मनीषा बोंदरे

Amravti RTO Action: अमरावती में विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए RTO का विशेष अभियान जारी है। जून से अब तक करीब 650 स्कूल बसों व विद्यार्थी परिवहन वाहनों की जांच में 165 पर कार्रवाई और 45 वाहन जब्त किए गए हैं।

अमरावती में स्कूल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूली वाहन संचालकों के खिलाफ अमरावती प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (RTO) ने सख्त रुख अपनाया है। जून से शुरू विशेष जांच अभियान के तहत शहर समेत जिले की विभिन्न तहसीलों में करीब 650 स्कूल बसों और विद्यार्थी परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा चुकी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 165 वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि गंभीर अनियमितताओं वाले 45 वाहनों को जब्त किया गया है।

इन जब्त वाहनों में 23 ऐसे वाहन भी शामिल हैं, जो अवैध तरीके से विद्यार्थियों का परिवहन कर रहे थे। RTO की कार्रवाई के बाद नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

दस्तावेज से लेकर चालक की पात्रता तक जांच

अभियान के दौरान RTO अधिकारी स्कूल वाहनों के वैध दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और चालक की पात्रता समेत जरूरी मानकों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उर्मिला पवार ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से विद्यार्थी परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

RTO जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर ने बताया कि सुरक्षित विद्यार्थी परिवहन, सुरक्षित भविष्य के उद्देश्य से चलाया जा रहा अभियान आगे भी और प्रभावी तरीके से जारी रहेगा।

RTO ने स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों, चालकों और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के लिए केवल नियमों के अनुरूप और सुरक्षित वाहनों का ही इस्तेमाल करें। किसी स्कूल बसों में असुरक्षित व्यवस्था या अनियमितता नजर आने पर तत्काल RTO कार्यालय को सूचना देने का भी आह्वान किया गया है।

अभियान में अमरावती शहर मोटार वाहन निरीक्षक प्रतीक रोडे, प्रमोद गोटे, निखिल रायकर तथा सहायक मोटार वाहन निरीक्षक कांचन जाधव, सतीश राठोड, दर्शना पिंपलकर, श्रुतिका गोपीवार, अंकिता सराफ, ऋषिकेश पाटील, प्रशांत मालोकार और दत्तात्रय शिंदे समेत अधिकारियों ने सहभाग लिया।

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान