अमरावती

Amravati RTE प्रवेश: 2,626 सीटों के लिए कल सुबह 11 बजे निकलेगी ऑनलाइन लॉटरी, 7,953 आवेदकों की थमी सांसें

Amravati News: आरटीई के तहत 2,626 सीटों के लिए आज लॉटरी होगी। 7,953 आवेदन में से चयन होगा। लाइव प्रसारण से देख सकेंगे प्रक्रिया।

रूपम सिंह

Amravati RTE Admission 2026-27: अमरावती छोटे बच्चों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 202627 के लिए 25 प्रतिशत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की लॉटरी सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।

इस लॉटरी में कुल 7,953 आवेदनों में से 2,626 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अमरावती जिले (Amravati )में आरटीई प्रवेश के लिए 227 स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग EWS के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर अब 2,626 रिक्त सीटों पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह लॉटरी प्रक्रिया महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पुणे से आयोजित की जाएगी और इसका ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे अभिभावक पूरी प्रक्रिया देख सकेंगे।

लाइव लॉटरी से होगा पारदर्शी चयनजिला स्तर पर अधिकारियों को इस लॉटरी में ऑनलाइन उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन बच्चों का चयन होगा, उनके अभिभावकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से जानकारी दी जाएगी और इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पहले चरण में 2,626 छात्रों का चयन किया जाएगा, साथ ही उतनी ही संख्या में प्रतीक्षा सूची वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी। यदि चयनित छात्र प्रवेश नहीं लेते हैं, तो प्रतीक्षा सूची के छात्रों को अवसर दिया जाएगा। इस पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह और प्रतीक्षा बनी हुई है।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला