अमोल गोडबोले की शादी की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

शादी के 2 घंटे बाद ही दूल्हे की दिल का दौरा पड़ने से दर्दनाक मौत; खबर पढ़कर भर आएंगी आंखें

Amravati Groom Death: अमरावती के पुसला में शादी के कुछ घंटे बाद दूल्हे की हार्टअटैक से मौत हो गई। मंडप की खुशियां मातम में बदल गईं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आकाश मसने

Amravati Groom Heart Attack News: अमरावती जिले की वरुड़ तहसील के पुसला गांव में मंगलवार, 25 नवंबर की दोपहर एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शादी के कुछ ही घंटे बाद दूल्हे की अचानक हार्टअटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे विवाह समारोह में मातम पसरा गया और पहले का उत्साह देखते ही देखते शोक में बदल गया।

पुसला निवासी 31 वर्षीय अमोल प्रकाश गोडबोले राजस्व सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनका विवाह नागपुर जिले के मोवाड की एक युवती से तय हुआ था। शादी समारोह का आयोजन पुसला के श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर सभागृह में किया गया था।

सुबह से ही शादी के कार्यक्रम, बैंडबाजा, रिश्तेदारों की गहमागहमी और उत्साह अपने चरम पर था। दूल्हा अमोल मंडप में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करते हुए पहुंचे और मंगलाष्टक के बीच उनका और दुल्हन का विवाह खुशी-खुशी संपन्न हुआ।

आशीर्वाद लेते ही बिगड़ी तबीयत

विवाह के तुरंत बाद जब परिवार के बड़े-बुजुर्ग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दे रहे थे, तभी अमोल अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें तेज पसीना आने लगा और उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। परिजन और रिश्तेदार तुरंत उन्हें पुसला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अमोल को मृत घोषित कर दिया।

खुशियों का माहौल मातम में बदला

अमोल की मौत की खबर विवाह मंडप में पहुंचते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। कुछ ही क्षणों में समारोह स्थल वीरान हो गया और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदारों, मित्रों और गांव के लोगों में गहरा शोक फैल गया।

अचानक हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन