Amravati Police (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती पुलिस विभाग में व्यापक तबादले, शहर के 10 थाना क्षेत्रों के लिए नई जिम्मेदारियां तय

Amravati Police: अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शहर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

महाराष्ट्र डेस्क

Crime Branch Amravati: पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने शहर पुलिस घटक के 22 पुलिस निरीक्षकों के साथ 7 एपीआई व 28 पीएसआई ऐसे कुल 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। राकेश ओला ने अपराध शाखा के दो यूनिट बनाए है। यूनिट वन की जिम्मेदारी नांदगांवपेठ थाने के पीआई दिनेश दहातोंडे तथा यूनिट टू की जिम्मेदारी विशेष शाखा के अतुल वर को सौंपी गई है। वहीं क्राइम ब्रांच के पीआई संदीप चव्हाण का तबादला राजापेठ थाने में किया है।

अपराधों पर लगेगा अंकुश

तत्कालीन पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के कार्यकाल में अपराध शाखा 1, अपराध शाखा 2, विशेष अपराध शाखा और सीआईयू ऐसे चार दल कार्यरत थे। लेकिन इसके बाद पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया आए, उनके कार्यकाल में केवल अपराध शाखा का एक ही दल कार्यरत रहा। लेकिन पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने अपराध और डिटेक्शन ग्राफ का अभ्यास करते हुए फिर से अपराध शाखा के दो यूनिट बनाए हैं जिससे आगामी समय में अवैध काराबारियों पर लगाम और अपराधों का डिटेक्शन बढ़ने की संभावना जताई गई है।

अपराध शाखा को मिले दो नए यूनिट

यह पुलिस निरीक्षक है शामिल तबादलों की सूची में सिटी कोतवाली थाने के मनोहर कोटनाके को नागपुरी गेट, नागपुरी गेट के हनुमंत उरलागोंडवार को बडनेरा, शहर यातायात शाखा की रीता उईके को वलगांव, वलगांव के वैभव पानसरे को शहर यातायात शाखा गाडगेनगर विभाग, बडनेरा थाने के सुनिल चव्हाण का विशेष शाखा, गाड़गेनगर थाने के गोरखनाथ जाधव को गाडगे नगर का स्थायी प्रभार दिया गया। वहीं एटीएस की सीमा दातालकर को खोलापूरी गेट, फ्रेजरपुरा थाना के रोशन सिरसाट को सिटी कोतवाली, राजापेठ के पुनित कुलट को नांदगांव पेठ, भातकुली के रवि राजुलवार को फ्रेजरपुरा, बडनेरा के प्रफुल गिते को भातकुली थाने की जिम्मेदारी दी गई।

57 अधिकारियों के तबादले

यातायात विभाग में ब्राम्हणे इसके अलावा भरोसा सेल की दिप्ती ब्राम्हणे को शहर यातायात शाखा फ्रेजरपुरा विभाग, फ़्रेजरपुरा के नीलेश गावंडे को शहर यातायात शाखा राजापेठ विभाग, यातायात शाखा फ्रेजरपुरा विभाग की ज्योती विल्लेकर को भरोसा सेल, यातायात शाखा राजापेठ विभाग के प्रविण वांगे को आर्थिक अपराध शाखा की कमान सौंपी है।

खोलापूरी गेट थाना के राजेंद्र होलकर को बडनेरा थाना द्वितीय अधिकारी, सिटी कोतवाली के रामदास पालवे को खोलापुरी गेट थाना द्वितीय अधिकारी, नियंत्रण कक्ष की मंगला वाकडे को सिटी कोतवाली थाना द्वितीय अधिकारी, खोलापुरी गेट के दिलीप वडगांवकर को नियंत्रण कक्ष का जिम्मा दिया गया। 2 यूनिटों में 55 थानेअपराध शाखा यूनिट वन सिटी कोतवाली, गाडगेनगर, वलगांव, नांदगांवपेठ और राजापेठ ऐसे पांच थाना क्षेत्रों में कार्रवाईयां करेंगी। वहीं यूनिट टू बडनेरा, भातकुली, फ्रेजरपुरा, नागपुरीगेट, खोलापुरीगेट थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करेंगी।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल