अमरावती पुलिस कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में नशा कारोबारियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो दिन में 12 फरार आरोपी गिरफ्तार

Amravati Police Action: अमरावती में 14 और 15 अक्टूबर को चलाए गए विशेष पुलिस अभियान में एमडी ड्रग्स की अवैध बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और घातक हथियार रखने के मामलों में कार्रवाई की गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अमरावती शहर में 14 से 15 अक्टूबर के दौरान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

  • राजापेठ पुलिस ने 25.940 ग्राम एमडी और अन्य सामग्री सहित ₹1,91,820 का माल जब्त किया।

  • पुलिस ने 20.62 ग्राम एमडी और अन्य सामान जब्त किया, जिसकी बताई गई कीमत ₹4.20 लाख है।

Amravati MD Drugs Seizure: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अपराधियों और नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स (एमडी) बेचने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों, घातक हथियार रखने वालों और फरार चल रहे आरोपियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच यह अभियान चलाया गया। अभियान में शहर के दस थानों की पुलिस के साथ-साथ अपराध शाखा यूनिट-1 और यूनिट-2 के अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

1 लाख 91 हजार 820 का माल जब्त

अभियान के दौरान राजापेठ और नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। राजापेठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 25.940 ग्राम एमडी तथा अन्य सामग्री समेत कुल 1 लाख 91 हजार 820 रुपए का माल एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया। नागपुरी गेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 4 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का 20.62 ग्राम एमडी और अन्य सामान जब्त किया।

सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर कसा शिकंजा सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 36 मामलों में 40 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

हथियार तस्करों और फरार आरोपियों पर भी कार्रवाई

अवैध रूप से घातक हथियार रखने के मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानों के तहत कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को धर दबोचा। अदालत से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 वारंटियों को पकड़ा।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त यशवंत सोलंके, श्याम घुगे, प्रांजली सोनवणे तथा अपराध शाखा, गाडगे नगर, फ्रेजरपुरा और राजापेठ विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। इसमें क्राइम ब्रांच यूनिट-1 व 2 और सभी संबंधित पुलिस थानों के वरिष्ठ निरीक्षकों की टीम का अहम योगदान रहा।

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल