अमरावती में पैसों के विवाद में हत्या सोर्स: फोटो नवभारत
अमरावती

प्लास्टिक की बोरी में लाश; ठिकाने लगाने ढूंढ रहा था ऑटो, अमरावती में पैसों के लेनदेन में युवक की हत्या

Amravati Murder Case, Crime Branch: अमरावती में पैसों के लेनदेन के विवाद में 27 वर्षीय युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर नाले के पास छिपाया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को कुछ घंटों में गिरफ्तार किया।

मनीषा बोंदरे

Amravati Murder Auto Search: अमरावती में पैसों के लेनदेन के विवाद में 27 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है।

आरोपी ने शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर नाले के पास छिपा दिया और उसे ठिकाने लगाने के लिए ऑटो तलाश रहा था। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने सूचना के आधार पर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

ऑटो की तलाश में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

अमरावती गणेश विसर्जन बंदोबस्त के दौरान पेट्रोलिंग कर रही क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा ली। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर नाले के किनारे छिपा दिया गया था।

हत्या के बाद आरोपी शव को कहीं दूर ले जाकर ठिकाने लगाने के लिए ऑटो की तलाश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली और टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

संदिग्ध युवक के बारे में मिली सूचना

गणेश विसर्जन के दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी शहर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नागपुरी गेट चौराहे के पास एक संदिग्ध युवक ऑटो के बारे में पूछताछ कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। आरोपी को नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के माहुली रोड स्थित एक खेत के पास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद राजिक मोहम्मद काफील (21), निवासी हबीब नगर, कच्छी मस्जिद के पास, अमरावती के रूप में हुई।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नालसाबपुरा निवासी मोहम्मद तौफिक मोहम्मद शफीक (27) की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पैसों का लेनदेन था। राजिक ने जब तौफिक से अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के बाद गुस्से में राजिक ने तौफिक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर धामना परिसर में नाले के किनारे छिपा दिया। इसके बाद वह शव को दूसरी जगह ले जाकर ठिकाने लगाने के लिए ऑटो की तलाश कर रहा था।

बोरी से बरामद हुआ शव

आरोपी की निशानदेही पर अमरावती पुलिस टीम धामना परिसर पहुंची, जहां प्लास्टिक की बोरी में तौफिक का शव बरामद हुआ। इसके बाद मृतक के भाई मोहम्मद तौहीद मोहम्मद शफीक (22) की शिकायत पर नांदगांव पेठ थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके, प्रांजली सोनवणे समेत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट