अमरावती न्यूज, फोटो- नवभारत 
अमरावती

अमरावती में महायुति और महाविकास आघाड़ी का बिगड़ा गणित, जानें किस पार्टी ने उतारे कितने उम्मीदवार?

Amravati नगर निगम चुनाव के लिए 9 साल का इंतजार खत्म हुआ। 87 सीटों पर रिकॉर्ड 765 नामांकन दाखिल किए गए हैं। राकांपा (अजीत गुट) ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारकर सबको चौंका दिया है। पूरी लिस्ट यहाँ देखें

प्रतीक पाण्डेय

Amravati Municipal Election candidate list 2025: जिले की राजनीति के केंद्र अमरावती महानगरपालिका में लगभग 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चुनावी बिगुल बज चुका है। शहर के 22 प्रभागों की कुल 87 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीयों को मिलाकर कुल 765 नामांकन पत्र मनपा प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि 2 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। इसके पश्चात 3 जनवरी को उम्मीदवारों को उनके आधिकारिक चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

इस बार के चुनावी रण में सबसे दिलचस्प तस्वीर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) ने पेश की है। सभी बड़े दलों को पीछे छोड़ते हुए राकांपा (अजीत गुट) ने शहर की सभी 87 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी की यह आक्रामक रणनीति अन्य प्रतिद्वंद्वियों के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। वहीं, उम्मीदवारों के चयन के मामले में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी के तहत शिवसेना (उबाठा), राकांपा (शरद पवार) और मनसे के साथ समन्वय करते हुए कुल 75 सीटों पर अपने योद्धा उतारे हैं। कांग्रेस ने अपने कोटे से शिवसेना (उबाठा) को 12 सीटें प्रदान की हैं।

भाजपा और शिंदे सेना का चुनावी गणित

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार संभलकर कदम उठाते हुए 19 प्रभागों में कुल 69 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने प्रभाग संख्या 4, 15 और 16 में अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं दिया है। पार्टी ने अपने सहयोगी दल 'युवा स्वाभिमान पार्टी' को 9 सीटें आवंटित की हैं। दूसरी ओर, शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के तुरंत बाद अपनी ताकत दिखाते हुए 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। शिंदे सेना की इस त्वरित प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया कि वे पहले से ही 'एकला चलो' की तैयारी में थे। शिंदे सेना ने केवल प्रभाग 4, 12, 15 और 16 को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।

पार्टीवार उम्मीदवारों की स्थिति पर एक नजर

नामांकन के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न दलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • राकांपा (अजीत गुट): 87 सीट
  • कांग्रेस: 75 सीट
  • शिवसेना (शिंदे गुट): 71 सीट
  • भाजपा: 69 सीट
  • वंचित व यूनाइटेड फोरम: 55 सीट
  • शिवसेना (उबाठा): 45 सीट
  • युवा स्वाभिमान पार्टी: 41 सीट
  • बसपा: 32 सीट
  • एआईएमआईएम: 28 सीट
  • राकांपा (शरद पवार): 25 सीट
  • आम आदमी पार्टी: 09 सीट

मैत्रीपूर्ण भिड़ंत और गठबंधन की चुनौतियां

भले ही राजनीतिक दलों ने गठबंधन के दावे किए हों, लेकिन धरातल पर कई सीटों पर 'मैत्रीपूर्ण भिड़ंत' के आसार नजर आ रहे हैं। विशेषकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के बीच कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। वहीं भाजपा और युवा स्वाभिमान पार्टी के बीच सीटों के तालमेल को लेकर कार्यकर्ताओं में अभी भी ऊहापोह की स्थिति है। 2 जनवरी को नाम वापसी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि असल मुकाबला किन दिग्गजों के बीच होने जा रहा है। फिलहाल, 765 उम्मीदवारों की भारी संख्या ने प्रशासन और पुलिस बल की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला