अमरावती महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में आबादी से ज्यादा मतदाता, वोटर लिस्ट पर मचा बवाल, 27 नवंबर तक दर्ज कर सकते है आपत्ति

Amravati News: अमरावती महानगरपालिका चुनाव से पहले प्रारूप मतदाता सूची जारी हुई। बड़े प्रभागों में मतों का विभाजन चुनाव को प्रभावित करेगा। करीब 20 हजार नाम दो प्रभागों में मिले।

आकाश मसने

Amravati Municipal Corporation Elections: अमरावती महानगरपालिका चुनाव से पूर्व बहुप्रतीक्षित प्रारूप मतदाता सूची 20 नवंबर को जारी की गई। सूची प्रकाशित होते ही इच्छुक उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मनपा मुख्यालय में भीड़ देखी गई। मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है।

मतों का विभाजन करेगा प्रभावित

इस बार प्रभागवार मतदाता संख्या चुनाव की दिशा तय करेगी। विशेष रूप से प्रभाग क्रमांक 20 (सूतगिरणी–सामरानगर), 3, 4, 14 और 16 बड़े प्रभाग होने के कारण राजनीतिक दलों के लिए प्रमुख रणभूमि माने जा रहे हैं। बड़े प्रभागों में मतों का विभाजन और छोटे प्रभागों में व्यक्तिगत संपर्क चुनावी परिणामों को प्रभावित करेगा।

वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध

मतदाता सूची अमरावती महानगरपालिका की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है, जबकि मुख्य कार्यालय तथा पांचों जोन कार्यालयों में इसकी हार्ड कॉपी भी प्रदान की जा रही है। सूची में कई मतदाताओं के नाम दो प्रभागों में पाए जाने के कारण उनके नाम के सामने ‘स्टार’ चिन्ह लगाया गया है। ऐसे नाम लगभग 20 हजार बताए जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं हुई है।

अमरावती में प्रभागवार मतदाता सूची

प्रभाग कुल मतदाता पुरुष महिला अन्य
प्रभाग क्र. 1 शेगाव रहाटगांव 33,766 17,129 16,637 0
प्रभाग क्र. 2 संत गाडगेबाबा-पीडीएमसी 25,437 12,666 12,771 0
प्रभाग क्र. 3 नवसारी 36,929 18,804 18,123 2
प्रभाग क्र. 4 जमील कॉलनी 35,208 17,787 17,418 3
प्रभाग क्र. 5 महेंद्र कॉलनी-नवीन मार्केट 27,742 14,006 13,733 3
प्रभाग क्र. 6 विलासनगर-मोरबाग-गवलीपुरा 27,342 13,720 13,621 1
प्रभाग क्र. 7 जवाहर स्टेडियम 27,971 13,658 14,311 2
प्रभाग क्र. 8 जोग स्टेडियम-चपराशीपुरा 24,307 11,922 12,383 2
प्रभाग क्र. 9 एसआरपीएफ-वडाली 32,270 9,496 9,568 5
प्रभाग क्र. 10 बेनोडा-भीमटेकडी-दस्तूरनगर 32,270 16,153 16,115 2
प्रभाग क्र. 11 फ्रेजरपुरा 34,253 16,783 17,467 3
प्रभाग क्र. 12 स्वामी विवेकानंद कॉलनी-बेलपुरा 28,974 14,325 14,646 3
प्रभाग क्र. 13 अंबापेठ-गोरक्षण-नमूना 28,325 14,191 14,133 1
प्रभाग क्र. 14 जवाहर गेट-बुधवारा 33,770 16,814 16,953 3
प्रभाग क्र. 15 छायानगर-पठाणपुरा 29,271 14,865 14,406 0
प्रभाग क्र. 16 अलिमनगर-रहमतनगर 34,963 17,698 17,264 1
प्रभाग क्र. 17 गडगडेश्वर-रवीनगर 34,334 17,312 17,018 4
प्रभाग क्र. 18 राजापेठ श्रीसंत कंवरराम 30,473 14,999 15,472 2
प्रभाग क्र. 19 साईनगर-अकोली 31,869 16,164 15,703 2
प्रभाग क्र. 20 सुतगिरणी-सामरानगर 40,052 20,109 19,936 7
प्रभाग क्र. 21 जुनीवस्ती बडनेरा 31,978 16,086 15,874 18
प्रभाग क्र. 22 नवी बस्ती बडनेरा 28,864 14,480 14,380 4

जनसंख्या से अधिक मतदाता कैसे

2011 की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी 6,47,057 मानी गई है, जबकि मतदाता संख्या 1 जुलाई 2025 तक की गणना के आधार पर 6,77,167 दर्ज की गई है। इस प्रकार आबादी की तुलना में लगभग 30,110 अधिक मतदाता दर्ज हुए हैं।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ