नवनीत राणा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अमरावती

भाजपा से निकाली जाएगी नवनीत राणा? 22 उम्मीदवारों ने सीएम फडणवीस से की शिकायत, जानें पूरा मामला

Navneet Rana Amravati Controversy: अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा के खिलाफ भाजपा उम्मीदवारों का विद्रोह। मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर निष्कासन की मांग। जानें क्या है पूरा विवाद।

प्रिया जैस

BJP Amravati Candidates Expulsion Letter: हाल में हुए अमरावती नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 22 उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखकर पूर्व सांसद नवनीत राणा को पार्टी के खिलाफ प्रचार करने के आरोप में निष्कासित करने की मांग की है।

इन 22 शिकायतकर्ताओं में से दो उम्मीदवार 15 जनवरी को हुए निकाय चुनावों में जीत गए जबकि 20 को हार का सामना करना पड़ा। इन नेताओं ने आरोप लगाया कि अमरावती से पूर्व लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने भाजपा के उम्मीदवारों को ‘‘डमी'' (नाममात्र के उम्मीदवार) करार दिया और अपने पति रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवारों का ‘‘भाजपा के असली उम्मीदवार'' बताया।

अमरावती चुनाव के नतीजे

नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी ने गठबंधन तोड़ दिया था। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने हालांकि कहा था कि नवनीत राणा भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार जारी रखेंगी। भाजपा ने 87 सदस्यीय अमरावती नगर निगम में 25 सीट जीतीं, युवा स्वाभिमान पार्टी और कांग्रेस को 15-15, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 12, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 11, शिवसेना और बहुजन समाज पार्टी को तीन-तीन, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को दो और वंचित बहुजन आघाडी को एक सीट पर जीत मिली।

सीएम को लिखा पत्र

पिछले चुनाव में भाजपा ने 45 सीट जीती थीं और युवा स्वाभिमान पार्टी को तीन सीट पर जीत हासिल हुई थी। हार सामना करने वाले 20 उम्मीदवारों और जीतने वाले दो प्रत्याशियों ने शनिवार को फडणवीस को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उनकी हार जनता के कारण नहीं, बल्कि नवनीत राणा की वजह से हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पार्टी के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं तथा समाज से जुड़े हैं लेकिन इस चुनाव में हमारी हार विपक्ष के कारण नहीं, बल्कि वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत राणा द्वारा पार्टी के खिलाफ खुले तौर पर प्रचार किए जाने के कारण हुई है।'' उन्होंने नवनीत राणा को भाजपा से निष्कासित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि अगर उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो वह भविष्य में अमरावती शहर में पार्टी का अस्तित्व मिटा देंगी। इस मामले पर पूर्व सांसद ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन