विनयभंग की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)  
अमरावती

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नाबालिग को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, अमरावती पुलिस की कार्रवाई

Amravati Minor Blackmail Case: अमरावती ग्रामीण पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime News: सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने और आपत्तिजनक फोटो परिजनों को भेजने वाले आरोपी को अमरावती ग्रामीण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बेनोडा थाने में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार पिछले दो वर्षों से इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान बाबू हसन 22, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश नाम के युवक से हुई थी। चैटिंग के दौरान पीड़िता ने अपनी एक फोटो बाबू हसन को भेजी थी। जनवरी माह में जब पीड़िता नागपुर में आरोपी से मिली, तब आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसे किस किया और उसका फोटो खींच लिया।

पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

अप्रैल महीने में विवाद होने पर पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने पहले पीड़िता की मां को फोन कर परेशान किया और बाद में पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो उसकी दादी को भेज दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेनोडा पुलिस ने तुरंत पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश में न होकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल हिमाचल प्रदेश पहुंचकर आरोपी बाबू हसन को 30 अप्रैल को हिरासत में लिया।

आरोपी को 2 मई तक पुलिस कस्टडी

न्यायालय ने आरोपी को 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा था, जिसके बाद अब वह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और पीड़िता की दादी का मोबाइल जब्त किया है। इन मोबाइलों में पीड़िता के फोटो बरामद हुए हैं। अन्य किसी आपत्तिजनक वीडियो या फोटो की जांच के लिए सभी मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल