आरोपी अयान अहमद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

ब्रेकअप ने बनाया प्लेबॉय, अमरावती का अयान अहमद द कैफे रॉयल 10 के अंधेरे में करता था घिनौना खेल

Amravati Love Trap Case News: अमरावती के अयान अहमद ने 180 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया, कैफे रॉयल 10 में अंधेरे केबिन का इस्तेमाल कर लड़कियों को बनाया शिकार।

गोरक्ष पोफली

Amravati Love Trap Case: प्यार, धोखा और फिर शुरू हुआ हवस का वो तांडव जिसने अमरावती की 180 से अधिक लड़कियों की जिंदगी तबाह कर दी। सनसनीखेज यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, उन्हें सुनकर रूह कांप जाए। खुद को 'प्लेबॉय' बताने वाले अयान ने स्वीकार किया है कि एक ब्रेकअप के बाद उसने बदला लेने के लिए लड़कियों को अपने जाल में फंसाना और उनका शिकार करना शुरू किया।

इंस्टाग्राम से दोस्ती और फिर बिछाता था हवस का जाल

अयान इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भोली-भाली लड़कियों को निशाना बनाता था। 4-5 महीनों तक मीठी बातों से उनका विश्वास जीतता और फिर शुरू होता था असली खेल। एक बार लड़की करीब आ जाती, तो वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता और विरोध करने पर ब्लैकमेलिंग का सहारा लेता था।

द कैफे रॉयल 10: हवस का अड्डा बना 400 रुपये का सौदा

पुलिस जांच में सामने आया है कि अयान लड़कियों को अमरावती के कठोरा नाका स्थित 'द कैफे रॉयल 10' में लेकर जाता था। यहाँ का खेल और भी शर्मनाक था, अयान इस कैफे के मालिक को महज 400 रुपये की रिश्वत देता था, जिसके बदले उसे एक 'सुरक्षित' और अंधेरी जगह मुहैया कराई जाती थी। कैफे के भीतर कपल्स के लिए अलग-अलग अंधेरे केबिन बनाए गए थे। यहाँ अयान लड़कियों के साथ छेड़खानी करता और फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था। अयान केवल अमरावती ही नहीं, बल्कि अचलपुर और परतवाड़ा के कई कैफे में भी लड़कियों को इसी तरह लेकर जाता था।

कैफे का पंचनामा और आगे की जांच

पुलिस ने इस मामले में 'द कैफे रॉयल 10' के संचालक से भी कड़ी पूछताछ की है और कैफे का पंचनामा किया गया है। अयान के कठोरा नाका स्थित फ्लैट से भी कई आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। पुलिस अब उन सभी कैफे और ठिकानों की जांच कर रही है जहाँ अयान लड़कियों को लेकर जाता था।

समाज के लिए बड़ी चेतावनी

अयान अहमद का यह मामला केवल एक क्राइम नहीं, बल्कि उन माता-पिता और लड़कियों के लिए भी चेतावनी है जो सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं। 'द कैफे रॉयल 10' जैसे संस्थान जो चंद रुपयों के लालच में ऐसे अपराधों के लिए जगह मुहैया कराते हैं, उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई समय की मांग है।

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज