प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
अमरावती

अमरावती स्थानीय प्राधिकारी चुनाव: मतपत्र भरने में गलती पड़ सकती है भारी, वोट होगा निरस्त

Amravati MLC Elections: अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होगा। पसंद क्रमांक लिखने में छोटी सी गलती होने पर भी मतपत्र को निरस्त कर दिया जाएगा।

केतकी मोडक

Amravati MLC Elections Ballot Paper Voting: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में मतदान पूरी तरह बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। मतदाताओं को तीनों उम्मीदवारों के सामने अपनी पसंद के अनुसार क्रमशः 1, 2 और 3 अंक लिखना अनिवार्य रहेगा। चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र भरने में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर मतदान पत्रिका निरस्त की जा सकती है। मतदाताओं को उम्मीदवारों के नाम के सामने केवल अंग्रेजी, रोमन अथवा मराठी अंकों में ही पसंद क्रमांक लिखना जरुरी है।

यदि किसी मतदाता ने अंक के स्थान पर शब्दों में पसंद दर्ज की या अन्य कोई गलत तरीका अपनाया, तो उसका मत अमान्य घोषित किया जा सकता है। इसी तरह मतपत्र पर मतदान करते समय किसी अन्य पेन, बॉलपेन, पेंसिल या अंगूठे की मुहर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मतदान केंद्र पर चुनाव विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विशेष स्केच पेन से ही मतदाता अपना मत दर्ज कर सकेंगे।

इसके अलावा मतदान केंद्र  के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर भी  प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रशासन की ओर से जिले के 453 मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देकर समय-समय पर मार्गदर्शन किया जा रहा है, ताकि कोई भी मत तकनीकी कारणों से निरस्त न हो।

अवैध होगा मतदान !

उपनिर्वाचन अधिकारी शिवाजी शिंदे ने कहा है की "किसी एक ही उम्मीदवार के सामने एक से अधिक बार एक ही अंक, जैसे 1-1-1 अथवा 3-3-3 लिखना भी नियम विरुद्ध है। प्रत्येक उम्मीदवार के सामने अलग-अलग पसंद क्रमांक 1, 2 और 3 अंकित करना आवश्यक रहेगा। हल्की सी भी त्रुटी से मतदान अवैध ठहराया जा सकता है।"

मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे 49 अधिकारी-कर्मचारी

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए जिले के 7 मतदान केंद्रों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्राध्यक्ष, तीन मतदान अधिकारी, एक सूक्ष्म निरीक्षक तथा एक शिपाई तैनात रहेगा।

क्र. मतदान केंद्र केंद्राध्यक्ष मतदान अ. 1 मतदान अ. 2 मतदान अ. 3 सूक्ष्म निरीक्षक सिपाही
1 धारणी 1 1 1 1 1 1
2 अचलपुर 1 1 1 1 1 1
3 मोर्शी 1 1 1 1 1 1
4 दर्यापुर 1 1 1 1 1 1
5 तिवसा (भातकुली-तिवसा) 1 1 1 1 1 1
6 अमरावती 1 1 1 1 1 1
7 चांदूर रेल्वे 1 1 1 1 1 1

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है