Chief Minister Kisan Samman Nidhi: सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त समय पर न मिलने से बेनोडा शहीद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भारी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। योजना का लाभ समय पर न मिलने से किसानों की दैनिक जरूरतों और खेतीकिसानी से जुड़े जरूरी कामों पर बुरा असर पड़ रहा है।
इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन बार, 2,0002,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
क्षेत्र के किसानों की मांग है कि राज्य सरकार हर चार महीने के तय अंतराल पर इस निधि को नियमित रूप से खातों में जमा करे, ताकि उन्हें इसका सही समय पर लाभ मिल सके।बाक्समुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत मिलने वाले 2,000 रुपये अभी तक हमारे खातों में जमा नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़े: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित
बेनोडा शहीद के पीड़ित किसान धीरज बाबाराव बारस्कर ने कहा कि जब संकट के समय यह राशि नहीं मिलती, तो किसानों के जरूरी काम अटक जाते हैं। राज्य सरकार को समय पर यह सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में भेजनी चाहिए।