अमरावती

अमरावती: डकैती और लूट के मामलों में भारी गिरावट, लेकिन महिलाओं के विरुद्ध अपराध अब भी बड़ी चुनौती

अमरावती में गंभीर अपराधों में गिरावट, लेकिन महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म के मामले बढ़े। पुलिस के लिए नई चुनौतियाँ।

रूपम सिंह

Amravati Crime News: अमरावती शहर में गंभीर अपराधों में कमी दर्ज होने के बावजूद चोरी और सेंधमारी की घटनाएं पुलिस के लिए अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों के अपराध आंकड़ों के तुलनात्मक विश्लेषण में यह तस्वीर सामने आई है।

पुलिस आयुक्तालय की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 22 मार्च 2026 के बीच शहर में कुल 554 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि वर्ष 2025 की समान अवधि (1 जनवरी से 31 मार्च) में यह आंकड़ा 725 था। इस तरह कुल अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

गंभीर अपराधों की बात करें तो डकैती के मामलों में इस वर्ष अब तक एक भी घटना दर्ज नहीं हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 4 मामले सामने आए थे। जबरन चोरी (लूट) के मामलों में भी करीब 60 प्रतिशत की कमी आई है पिछले साल 28 मामलों के मुकाबले इस वर्ष 11 मामले दर्ज हुए हैं।

संपत्ति संबंधी अपराधों में सेंधमारी के मामलों में आंशिक कमी आई है। पिछले वर्ष मार्च तक 67 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जो इस वर्ष घटकर 46 रह गई हैं। वाहन चोरी के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है 88 से घटकर 65 मामले सामने आए हैं। हालांकि, साधारण चोरी के 71 मामले अब भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में मिश्रित स्थिति देखने को मिली है। दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है पिछले साल 10 मामलों के मुकाबले इस वर्ष 14 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, विनयभंग के मामलों में मामूली कमी आई है, जो 50 से घटकर 44 हो गई है।

अन्य अपराधों में हत्या के मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है 8 से बढ़कर 9 मामले हो गए हैं, जबकि हत्या के प्रयास के मामले 8 पर स्थिर हैं। धोखाधड़ी के 26 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 93 रही।

अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ तकनीकी निगरानी भी मजबूत की है। अपराध शाखा के पीआई संदीप चव्हाण के अनुसार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाए

राज्यसभा में लुंगी वाला टिप्पणी पर मचा बवाल, महिला सांसद के कमेंट से भड़के जॉन ब्रिटास तो आगे आए जेपी नड्डा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद