जेल में कैदी का हमला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती सेंट्रल जेल में गुंडागर्दी, कैदी ने जेल अधिकारी पर किया हमला, 22 मामलों में चल रही है सुनवाई

Amravati Prisoner Attack: अमरावती सेंट्रल जेल में न्यायाधीन बंदी ने जेल अधिकारी पर अचानक हमला कर मारपीट की। फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Amravati Central Jail News: अमरावती मध्यवर्ती कारागार के न्यू बैरक परिसर में तैनात जेल अधिकारी श्रेणी-1 पर एक न्यायाधीन बंदी द्वारा अचानक हमला कर मारपीट करने की घटना मंगलवार 18 अगस्त की सुबह सामने आई। इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने न्यायाधीन बंदी निखिल कैलाश पाटिल (24, मंडल, अमलनेर, जलगांव) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की सुबह जेल अधिकारी और कर्मचारी न्यू बैरक परिसर के बैरक नंबर 13 में बंदियों की समस्याएं और अर्जियां सुनने गए थे। इसी दौरान आरोपी कैदी निखिल पाटील ने जेल अधिकारी श्रेणी-1 धनसिंह धोंडिबा कवाले (51) पर अचानक हमला कर दिया।

आरोपी ने अधिकारी कवाले का कॉलर पकड़कर उनके बाएं हाथ और गर्दन पर घूंसे मारे। वहां मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ा और स्थिति को संभाला। इस हमले में जेल अधिकारी धनसिंह कवाले को मामूली चोटें आई हैं। मामले में नामजद आरोपी विचाराधीन कैदी निखिल पाटिल पर भातकुली थाना क्षेत्र में घटित एक मामले में अदालती आदेश के तहत 6 अक्टूबर 2025 से अमरावती सेंट्रल जेल में बंद है।

बंदी ने अधिकारी का कॉलर पकड़ा, हाथ और गर्दन पर मारे घूंसे

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न अपराधों के 22 मामले अलग-अलग अदालतों में विचाराधीन हैं। जेल अधिकारी धनसिंह कवाले की लिखित शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला पीएसआई विश्वजीत सरनाइक ने दर्ज किया। आगे की जांच पीएसआई खुशाल तायवाडे कर रहे हैं। चूंकि आरोपी पहले से ही विचाराधीन कैदी है, इसलिए अदालत और जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद जेल परिसर में स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है।

पराध शाखा ने चोरी मामले में किया था गिरफ्तार

सितंबर 2025 में अमरावती में दिवाणी न्यायाधीश (वरिष्ठ स्तर) एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायदंडाधिकारी के विद्या कॉलोनी स्थित निवास पर चोरी हुई थी। इसमें चोरों ने 9 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व नकद चोरी की थी। इस मामले में अपराध शाखा ने अक्टूबर 2025 में आरोपी निखिल पाटिल सहित चार आरोपियों को जलगांव और गुजरात के सुरत से गिरफ्तार किया था। इस समय आरोपियों ने अमरावती में 27 चोरियां करने की बात स्वीकार की थी।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव-मीसा भारती; पटना में छात्रों पर चलाई गई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां