Beef Seizure (सौर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में गोवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 55 गोवंश बरामद, 300 किलो गोमांस जब्त

Amravati Beef Seizure News: अमरावती जिले के करजगांव में शिरजगांव कसबा पुलिस ने गोवंश तस्करी और अवैध गोमांस कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 55 गोवंश, 300 किलो मांस और लाखों रुपये का सामान जब्त किया

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Cattle Smuggling Case News: शिरजगांव कसबा पुलिस ने करजगांव के कुरैशी मोहल्ला इलाके में तड़के छापेमारी कर गोवंश तस्करी और गोमांस के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से 55 गोवंश व अन्य सामान सहित कुल 8 लाख 50 हजार 970 रुपये का माल जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को गोवंश तस्करी, अवैध शराब और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिरजगांव कसबा पुलिस को करजगांव में अवैध गोवंश कटान की गुप्त सूचना मिली।

कुरेशी मोहल्ला में छापा

तड़के 5 बजे पुलिस की विशेष टीम ने पंचों के साथ कुरैशी मोहल्ला इलाके के विभिन्न घरों में एक साथ छापेमारी शुरू की। करजगांव के 7 अलगअलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 55 जीवित गोवंश और 300 किलो गोवंश का मांस बरामद किया। करजगांव के मोहम्मदिया मस्जिद के पीछे रहने वाले रियाज अहमद उर्फ राजा अब्दुल रज्जाक 46 के तबेले से 36 गोवंश जब्त किए।

350 किलो गोमांस और औजार बरामद

जामपुरा निवासी आरोपी शेख अहमद व शेख तमीज 53 के घर से 2 गोवंश, 350 किलो गोमांस और औजार बरामद हुए। इसी तरह आरोपी शेख रेहान शेख सैदु 32 के घर से 10 गोवंश, 50 किलो मांस और औजार सहित कुल 1 लाख 66 हजार 370 रुपए का माल जब्त किया। कुरेशीपुरा निवासी शेख मुश्ताक शेख हुसैन 64 के घर से 7 गोवंश, 50 किलो मांस और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल क्र। एमएच 27/ सीएन 6567 जब्त की गई।

इसके अलावा शेख मुदस्सिर मोहम्मद असलम 31, फरार आरोपी मोहम्मद नईम शेख हसन 35 और आरोपी शेख वसीम शेख हबीब 32 के घरों के आंगन से 5050 किलो गोवंश का मांस और वजन करने के तराजू औजार बरामद किए गए।

55 गोवंश को जीवनदान

पुलिस कार्रवाई में बचाए गए सभी 55 गोवंश जानवरों में से किसी के भी कान में पहचान टैग नहीं लगा हुआ था। इससे पुलिस को पुख्ता यकीन हो गया कि इन्हें कत्तल करने के इरादे से ही छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए सभी 55 जीवित जानवरों को सुरक्षित देखरेख के लिए करजगांव के पशुपति गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट भेज दिया गया।

300 किलो मांस नष्ट

वहीं बरामद किए गए 300 किलो मांस को शिरजगांव कसबा के पास पाला नदी के पात्र में गड्ढा खोदकर पंचों के सामने दफन कर दिया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, अचलपुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीष ठाकरे और एलसीबी के पुलिस निरीक्षक किरण वानखड़े के मार्गदर्शन में शिरजगांव कसबा के सहायक पुलिस निरीक्षक अमन सिरसट, प्रशांत जाधव, सतीश पुनसे, मनोज पंडित, अनिल अखंडे, विनीत क्षीरसागर, योगेश राखोंडे, अनुप टिंगणे, अजय कुंभरे और अचलपुर की आर.सी.पी. प्लाटून नंबर 2 के जवानों ने की।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?