अमरावती बेलोरा एयरपोर्ट (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट की उड़ानें रद्द, मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Belora Airport Flight Cancellations: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली उड़ानों के रद्द होने और समय में बदलाव से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली उड़ानों के रद्द होने और समय बदलने की शिकायतों से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

  • यात्रियों ने उड़ान रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं मिलने की शिकायत की है।

  • जानकारी के अनुसार, 9 और 11 अक्टूबर को तकनीकी या परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द हुई थीं।

Amravati Belora Airport: विदर्भ के यात्रियों को मुंबई तक हवाई सुविधा देने वाला बेलोरा विमानतल इन दिनों अनिश्चित विमान सेवाओं के कारण चर्चा में है। उड़ानें रद्द होने, समय में बदलाव और यात्रियों को समय पर सूचना नहीं मिलने की शिकायतों से हवाई यात्रा की सुविधा पर सवाल उठ रहे हैं।

व्यापार, नौकरी, शिक्षा और निजी कामों के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जानने की चिंता सताने लगी है।

सूचना व्यवस्था पर सवाल

रविवार की उड़ान को लेकर भी असमंजस बना रहा। एयरलाइन की ओर से देर रात दी गई जानकारी में मुंबई से अमरावती आने वाली उड़ान सुबह 8.50 बजे पहुंचने और अमरावती से मुंबई के लिए सुबह 11 बजे रवाना होने की सूचना दी गई थी। इसमें उड़ान रद्द होने के बजाय समय बदलने की बात कही गई। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर एक यात्री ने विमानतल पहुंचने के बाद उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने का दावा किया। परस्पर विरोधी

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

सूचनाओं से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। शहर से करीब 14-15 किलोमीटर दूर स्थित बेलोरा विमानतल पहुंचने के लिए यात्रियों को समय और पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में उड़ान की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से अतिरिक्त परेशानी होती है। जानकारी के अनुसार, 9 और 11 अक्टूबर को भी तकनीकी अथवा परिचालन कारणों से उड़ानें रद्द हुई थीं। लगातार रद्द हो रही उड़ानों को लेकर महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) की ओर से एयरलाइन के समक्ष शिकायत किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

पुणे और इंदौर सेवा की उम्मीद

मुंबई सेवा की अनिश्चितता के बीच अमरावती के लिए नई हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीद भी जगी है। केंद्रीय नागरिक विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल के अनुसार, संशोधित 'उड़ान' योजना के तहत अमरावती-पुणे मार्ग का चयन किया गया है। सीधी सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, कारोबारियों और नौकरीपेशा यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, उड़ान शुरू होने की तारीख और समय सारिणी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। बेलोरा से इंदौर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर भी काम होने की जानकारी महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। यात्रियों की वास्तविक सुविधा के लिए नई सेवाओं के साथ मौजूदा उड़ानों की नियमितता और समय पर स्पष्ट सूचना देना भी जरूरी है।

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल