अमरावती एयरपोर्ट पर 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया (सोर्स: सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO

Amravati Belora Airport Snake Video: अमरावती के बेलोरा एयरपोर्ट परिसर में 8 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा।

आकाश मसने

Amravati Belora Airport 10 Feet Python Rescued Video: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित बेलोरा एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। देर रात एयरपोर्ट जैसी अति-संवेदनशील जगह पर अजगर की मौजूदगी की खबर से सुरक्षा तंत्र में थोड़ी देर के लिए खलबली मच गई। बताया जा रहा है यह अजगर पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट परिसर में अलग-अलग जगहों पर दिखाई दे रहा था।

गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों की पड़ी नजर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात जब एयरपोर्ट का सिक्योरिटी स्टाफ रोजाना की तरह परिसर में गश्त कर रहा था, तभी उनकी नजर जमीन पर रेंगते हुए एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। सांप के विशाल आकार को देखते हुए बिना कोई जोखिम उठाए, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थानीय वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर्स (सांप पकड़ने वाली विशेषज्ञ टीम) को इसकी सूचना दी।

खबर मिलते ही सर्पमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ 10 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान एयरपोर्ट स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों में अजगर को देखने की उत्सुकता नजर आई। कुछ लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन रेस्क्यू टीम ने स्थिति को भांपते हुए सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा

सफलतापूर्वक रेस्क्यू करने के बाद सर्पमित्रों ने विशालकाय अजगर को वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद इसे शहर से दूर इसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

मानसून में WAR संगठन की नागरिकों से खास अपील

घटना के बाद वाइल्डफॉर एनिमल रेस्क्यू (WAR) संगठन ने मानसून के सीजन को लेकर नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। संगठन के अनुसार, बारिश के दिनों में अजगर, कोबरा और अन्य जहरीले सांप अक्सर बिलों में पानी भरने, भोजन की तलाश या स्वाभाविक आवाजाही के कारण इंसानी बस्तियों और खुली जगहों में निकल आते हैं।

WAR संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में सांप को देखकर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। स्वयं सांप को पकड़ने या उसके करीब जाकर फोटो-वीडियो बनाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।

सांप दिखने पर तुरंत स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्रों/रेस्क्यू टीम को सूचित करें। बरसात के मौसम में अधिकांश सांप जहरीले हो सकते हैं, जिनके काटने पर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO