BJP Protest In Morshi: अमरावती जिले के मोर्शी-वरूड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे को सोशल मीडिया पर मारने की धमकी देने और उनके पिता को अश्लील गालियां देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर 28 अगस्त को मोर्शी में विरोध प्रदर्शन किया।
सुनील सोमवंशी के नेतृत्व में मोर्शी शहर और तहसील के सैकड़ों संतप्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोर्शी थाने पर मोर्चा निकाला और थानेदार राहुल आठवले को ज्ञापन सौंपा। शिकायत में बताया गया कि शिवसेना उबाठा के जिला प्रमुख पराग गुड़घे ने सोशल मीडिया पर खुलेआम डॉ। बोंडे के पिता के खिलाफ अर्वाच्य भाषा का प्रयोग किया और डॉ. बोंडे को जान से मारने व मुंह तोड़ने की धमकी दी।
इस घटना से देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मोर्शी-वरूड तालुका के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस समय सुनील सोमवंशी, पूर्व नगराध्यक्ष आप्पासाहेब गेडाम, कैलाश फंदे, नितिन उमाले, राहुल चौधरी, अजय अगरकर, ज्योति प्रसाद मालवीय, दत्ताभाऊ गेडाम पाटिल, ब्रह्मानंद देशमुख, अजिंक्य लुंगे, रूपेश ढोले, रवि मोरे, सतीश लेकुरवाळे, रवि मेटकर, श्रीकांत सीनकर, नितिन चिखले, अंकुश धावडे, सुशील धोटे, राजेश खाटगले, जितू काळे, सुनीता कोहले, जयश्री अगरकर, प्रीती देशमुख, प्रतिभा राउत, अनिता लांजेवार, शीला धावडे, शीतल पाटील, संगीता तायडे और माया वानखडे सहित सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।