प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

चुनाव आते ही अमरावती में उमड़ी टैक्स भरने वालों की भीड़, जानिए अब तक कितने नामांकन हुए दर्ज

Amaravati Nagar Parishad Election: अमरावती नगर परिषद चुनाव में कर भुगतान की भारी भीड़ उमड़ी। उम्मीदवारों को बकाया कर चुकाना अनिवार्य होने से टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ गई है।

आकाश मसने

Amravati Municipal Council Tax Collection: अमरावती नगर परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही कर भरने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों की अंजनगांव सुर्जी सहित अन्य नगर परिषद कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। चुनावी अर्हता के तहत उम्मीदवार के नाम पर कोई भी बकाया कर न होना आवश्यक है, इसी कारण नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के इच्छुक उम्मीदवार अपने कर और बकाया राशि भरने के लिए नगर परिषद कार्यालय में जुटे हैं।

आम दिनों में कर वसूलने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी नागरिकों के घर-घर चक्कर लगाते हैं, फिर भी वसूली मुश्किल होती है। लेकिन जैसे ही चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से पहले नगर परिषद के सभी कर चुकाने होंगे, वैसे ही टैक्स भुगतान की लहर शुरू हो गई है।

नगर परिषद के काउंटर पर लगी भीड़

नगर परिषद के खजाने में इस चुनावी माहौल ने नई जान फूंक दी है। नागरिकों और उम्मीदवारों की मांग है कि कर भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा और विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाए, ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सके। चर्चा है कि इस बार का यह “चुनावी कर संकलन” न सिर्फ उम्मीदवारों की पात्रता सुनिश्चित करेगा, बल्कि नगर परिषद की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।

गौरतलब है कि चुनावी कार्यक्रम के पहले और दूसरे दिन नगर परिषद कार्यालय में भारी भीड़ रही, परंतु लगातार दूसरे दिन तक भी नगराध्यक्ष और नगरसेवक पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। नागरिकों का कहना है कि भले ही अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ हो, लेकिन इस ‘कर वसुली लाट’ से वर्षों से बकाया कर की बड़ी राशि अब नगर परिषद की तिजोरी में आने वाली है।

अमरावती जिले में विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। कई स्थानों पर उम्मीदवारों ने सक्रियता दिखाते हुए नामांकन दाखिल किए, जबकि कुछ स्थानों पर कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

अब तक 82 नामांकन दर्ज

शुक्रवार को सदस्य हेतु 80 व नगराध्यक्ष पद के लिए अंजनगांव सुर्जी में 1 व मोर्शी में 1 सहित कुल 2 नामांकन भरे गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में नामांकन की प्रक्रिया धीमी रफ्तार से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि अंतिम दिनों में नामांकन भरने की प्रक्रिया में जोर पकड़ने की उम्मीद है।

नामांकन (सदस्य पद) की स्थिति

  • चांदूर बाजार 4
  • चांदूर रेलवे 3
  • अंजनगांव सुर्जी 7
  • मोर्शी 16
  • धारणी 3
  • धामणगांव रेलवे - 6
  • अचलपुर 25
  • परतवाडा 2
  • चिखलदरा 12
  • दर्यापुर 2

अमरावती जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के अन्य नगर परिषद/नगर पंचायत क्षेत्रों से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बढ़ी हुई है और आने वाले दिनों में नामांकन संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन