अमरावती

ईएसआईएस और सरकारी अस्पतालों के बीच समझौता, मरीजों को मिलेगा बेहतर और त्वरित इलाज

ईएसआईएस और सरकारी अस्पतालों के बीच समझौता मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। यह स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत बीमाधारक मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ईएसआईएस और सरकारी अस्पतालों के बीच एक महत्वपूर्ण सामंजस्य करार किया गया है.

यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के निर्देश पर लिया गया है और राज्य कामगार विमा सोसायटी, मुंबई के आदेशानुसार इसे लागू किया गया है. इस समझौते को सफल बनाने में अकोला मंडल के उपसंचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ. सुशील वाघचौरे, अमरावती के जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रविण पारीसे, चिकित्सा प्रशासन अधिकारी डॉ. उज्वला मालवे तथा प्रशासन अधिकारी डॉ. राजनारायण गोमासे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इस करार के तहत अमरावती संभाग के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, क्षयरोग अस्पताल, उपजिला अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है. अब ईएसआईएस में पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवारजन इन सरकारी अस्पतालों में सीधे इलाज करा सकेंगे.

इस पहल से बीमाधारकों को कैशलेस उपचार, आपातकालीन सेवाओं में तुरंत प्रवेश, विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज तथा महंगी जांच और सर्जरी की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी. साथ ही, पहले की तुलना में रेफरल प्रक्रिया और लंबी प्रतीक्षा की समस्या भी काफी हद तक कम होगी.

यह समझौता कामगारों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ और प्रभावी बनेंगी.

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल