लालपरी बस सेवा (फाइल फोटो) 
अमरावती

दिवाली पर पुणे-अमरावती रूट पर 40 अतिरिक्त बसें, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 50% छूट

Amravati-Pune Bus Route: दिवाली के अवसर पर अमरावती जिले के हजारों लोग जो पुणे में रहते है, उनकी वापसी के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल ने बस सेवाएं बढ़ाई है।

प्रिया जैस

Amravati News: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अमरावती जिले के हजारों विद्यार्थी और नौकरीपेशा युवक-युवतियां जो पुणे में निवास करते हैं, अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ और निजी बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने की समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (ST) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 14 से 20 अक्टूबर के बीच पुणे से अमरावती और 22 से 27 अक्टूबर के बीच अमरावती से पुणे के लिए 40 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

महामंडल की लालपरी और शिवशाही बसें

इन अतिरिक्त बसों में एसटी महामंडल की लालपरी और शिवशाही बसें शामिल होंगी। पिछले साल दिवाली के दौरान इस रूट पर क्रमश 34 और 37 बसें चलाई गई थीं। इस वर्ष संख्या बढ़ाकर दोनों दिशाओं में 40-40 बसें की गई है। सभी बसें पिंपरी-चिंचवड बस डिपो से रवाना होंगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि निजी लक्जरी बस ऑपरेटर दिवाली के दौरान सामान्य किराए से दोगुना तक राशि वसूलते हैं। हाल ही में 80 नई लालपरी बसें जिले में शामिल की गईं। शिवाई बसों की रेंज केवल 300 किमी होने से वे इस रूट पर नहीं चलेंगी। परंतु अधिकांश शिवशाही और लालपरी बसों को इस रूट के लिए लगाया जाएगा।

जिले में परिवहन व्यवस्था

जिले में कुल 8 एसटी डिपो है। इन डिपो में 418 बसें उपलब्ध है। जिनमें 361 डीजल बसें, 38 शिवशाही बसें, 19 शिवाई (इलेक्ट्रिक) बसें हैं।

75+ उम्र के यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा

सामान्य लालपरी बस किराया 996 रुपये है। वही शिवशाही बस किराया 1,473 है। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 50% की छूट दी जाती है तथा 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को अमृत योजना के अंतर्गत मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है।

सुविधा उपलब्ध कराएंगे

दिवाली के दौरान पुणे-अमरावती मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • नीलेश बेलसरे, विभागीय नियंत्रक, एसटी महामंडल

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज