बडनेरा रेलवे स्टेशन पर 2.89 किलो सोने की चोरी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

बडनेरा रेलवे स्टेशन पर 2.89 किलो सोने की चोरी, जलगांव से अमरावती आया था ज्वेलर्स

Badnera Railway Station: बडनेरा रेलवे स्टेशन पर अमरावती में आभूषण का माल दिखाकर वापिस जलगांव लौट रहे सराफा व्यवसायी के पास के 2.89 किलो के सोने के आभूषण कीमत 2 करोड 11 लाख रुपए चोरी हो गए।

आंचल लोखंडे

Amravati Crime: बडनेरा रेलवे स्टेशन पर अमरावती में आभूषण का माल दिखाकर वापिस जलगांव लौट रहे सराफा व्यवसायी के पास के 2.89 किलो के सोने के आभूषण कीमत 2 करोड 11 लाख रुपए चोरी होने की घटना सामने आई। यह घटना 12 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे घटित हुई। जलगांव निवासी सराफा व्यापारी किशोर वर्मा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बडनेरा रेलवे थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कुछ दिनों में दीपावली त्योहार आनेवाला है। दीपावली त्योहार पर सोने की खरीदी-बिक्री का व्यवहार बडे पैमाने पर होता है। इसी के चलते जलगांव के सराफा व्यापारी किशोर वर्मा अमरावती में अन्य व्यापारियों को गहने दिखाने आए थे। यहां सोने के गहनों का माल दिखाने और ऑर्डर लिये। दिनभर व्यापारिक कार्य निपटाने के बाद शाम को वे हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से जलगांव लौटने के लिए बडनेरा स्टेशन पहुंचे थे।

ट्रेन छूटते ही उन्हें अपनी बैग गायब

सोने के आभूषणो से भरी नीले रंग की बैग उनके पास थी। बैग में 2 करोड 11 लाख रुपए मूल्य के 2 किलो 89 ग्राम सोने के जेवरात थे। ट्रेन स्टेशन पर आते ही उन्होंने जनरल डिब्बे में चढकर अपनी बैग उपर रख दी और किशोर वर्मा ट्रेन के बाथरूम के पास जाकर खडे हो गए। ट्रेन छूटने के पूर्व उनका ध्यान दूसरी तरफ जाते ही किसी ने उनकी सोने के आभूषण से भरी बैग उडा ली। ट्रेन छूटते ही उन्हें अपनी बैग दिखाई नहीं दी।

पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया

इस कारण उनकी पैरोतले जमीन खिसक गई। उन्होंने चारों तरफ नजर दौडाई। बैग दिखाई न देने पर वे तत्काल ट्रेन से नीचे उतरकर गए और सिधे जीआरपी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत थानेदार उमेश मुंढे के पास दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही थानेदार ने अपने दल के साथ जांच कार्य शुरू कर दिया। प्लैटफॉर्म समेत रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद जयहिंद चौक, चांदनी चौक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। इस घटना से रेलवे पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना की जानकारी मिलते ही वर्मा ने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन परिसर के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बडनेरा रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी चोरी की वारदात से अमरावती और बडनेरा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बडनेरा रेलवे पुलिस स्टेशन के थानेदार उमेश मुढे ने कहा कि जलगांव के सराफा व्यापारी की हावडा मुंबई मेल से सोने के आभूषण भरी बैग चोरी होने की घटना घटित हुई। शाम 7 बजे संबंधित व्यापारी द्वारा शिकायत दी गई। जीआरपी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच जारी है।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP