Washim Dam Water Level (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

Washim News: बारिश थमने से फसलों पर संकट, वाशिम जिले के जलाशयों में सिर्फ 10.35% पानी

Washim Kharif Sowing: वाशिम जिले में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ फसलों की करीब 90% बुआई पूरी हो चुकी है, लेकिन बारिश की कमी के कारण नई फसलों पर संकट मंडरा रहा है।

महाराष्ट्र डेस्क

Washim Monsoon Slows Down: वाशिम जिले में मानसून की रफ्तार अचानक थमने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ सीजन की लगभग 90 प्रश बुआई पूरी हो चुकी है, लेकिन पिछले पांचछह दिनों से बारिश नहीं होने के कारण नई अंकुरित फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में दबाव प्रणाली कमजोर होने के कारण 10 से 15 जुलाई के बीच वर्षा की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। वहीं, अल नीनो के प्रभाव से इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।

खरीफ बुआई पूरी होने के बाद बारिश का इंतजार

जिले में 23 जून के बाद हुई बुआई योग्य वर्षा से किसानों ने तेजी से खरीफ फसलों की बुआई की। इस वर्ष लगभग 3।99 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ बुआई का लक्ष्य है, जिसमें अब तक करीब 90 प्रश बुआई पूरी हो चुकी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय फसलों की अच्छी वृद्धि के लिए नियमित वर्षा आवश्यक है।

यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं हुई तो नई फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जलाशयों की स्थिति भी चिंताजनक है। मानसून की धीमी रफ्तार का असर जिले के जलाशयों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। 11 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 77 जलाशयों में औसतन केवल 10।35 प्रतिशत जल भंडारण है।

वाशिम के 29 जलाशय सूखे

दो मध्यम परियोजनाओं में महज 6.44 प्रश पानी उपलब्ध है। वाशिम शहर को पेयजल उपलब्ध कराने वाले एकबुर्जी जलाशय में 7.94 प्रश तथा सोनल मध्यम परियोजना में केवल 5.38 प्रश जल संग्रहण दर्ज किया गया है। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के 29 जलाशय पूरी तरह खाली हैं।

इनमें वाशिम तहसील के 16, मालेगांव के 8, रिसोड के 2, मंगरूलपीर के 2 और मानोरा तहसील का 1 जलाशय शामिल है। केवल 17 जलाशयों में 20 से 30 प्रश या उससे अधिक जल भंडारण है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार