उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
अकोला

महाराष्ट्र को लूटने के लिए की गद्दारी, अमरावती के रण से उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर चलाए तीर

शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अमरावती से एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष महाराष्ट्र को लूटना चाहता था इसलिए उन्होंने हमें धोखा दिया और सरकार गिरा दी।

अभिषेक सिंह

अमरावती: शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को अमरावती से एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही योजनाओं की बाढ़ ला देते हैं, लेकिन रोजगार का कोई अता-पता नहीं है। विपक्ष महाराष्ट्र को लूटना चाहता था इसलिए उन्होंने हमें धोखा दिया और सरकार गिरा दी। सत्ताधारी तीनों भाई-भाई मिल कर महाराष्ट्र को खा रहे हैं।

उद्धव ने कहा कि अब चुनाव को देखते हुए बहनों से प्यार जताने वाले सत्ताधीशों को महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर भी बात करनी चाहिए। यह चुनाव महाराष्ट्र प्रेमी और महाराष्ट्र के गद्दारों के बीच लड़ा जा रहा है। महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान किसानों को कर्ज से मुक्ति मिली। लेकिन अब राज्य कर्ज के बोझ तले होने का आरोप शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लगाया है।

वे महाविकास आघाड़ी की उम्मीदवार यशोमति ठाकुर के प्रचारार्थ वलगांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस समय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल, सांसद अरविंद सावंत, सांसद मिलिंद नार्वेकर, कांग्रेस पार्टी के नेता कुणाल चौधरी, उदय पानसे, सांसद बलवंत वानखडे, रिपाई नेता डॉ. राजेंद्र गवई, पूर्व सांसद अनंत गुढ़े, विलास इंगोले, श्याम देशमुख, सुधीर सूर्यवंशी, आसावरी देशमुख, कांचनमाला गावंडे, गजानन लवटे, दिलीप एडतकर, संगीता ठाकरे आदि उपस्थित थे।

लोकसभा की तरह दिखाएं विश्वास

उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी को अमरावती जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नागरिकों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विधानसभा में भी लोकसभा की तरह ही विश्वास दिखाएं। हम अभी भी न्याय के देवता पर विश्वास करते हैं। उन शासकों को परास्त करें जो संविधान की हत्या करना चाहते हैं।

लोकतंत्र और संविधान बचाओ: बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने कहा कि जो भूमि महापुरुषों को विरासत में मिली है, आज उस धरती पर बहुत गंदी राजनीति हो रही है। आज देश भयावह स्थिति में है और संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए हमें महाविकास आघाड़ी को सफलता दिलानी चाहिए। कानून-व्यवस्था का सहारा लिये बगैर संविधान को तोड़-मरोड़ कर जाति-पाति में फूट डालने वाले सत्ताधीशों को हराने की अपील करते हुए यशोमति ठाकुर ने कहा‘ये जनता है सब जानती है’

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?