शिवभोजन थाली (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

शिवभोजन योजना बंद होने की कगार पर! 10 महीने से नहीं मिला अनुदान, गरीबों को होगा सीधा नुकसान

Shiv Bhojan Thali in Akola: गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शिवभोजन थाली योजना की शुरू की गई थी। अब शिवभोजन थाली योजना आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है।

प्रिया जैस

Akola News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई शिवभोजन थाली योजना अब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मात्र 10 में पोषक और ताजा भोजन उपलब्ध कराने वाली इस योजना की शुरुआत 26 जनवरी 2020 को हुई थी। लेकिन अब, दिवाली के ठीक पहले, पिछले 10 महीनों से अनुदान न मिलने के कारण योजना के बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

जिले में कुल 56 शिवभोजन केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें 29 शहर में और 27 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन केंद्रों से प्रतिदिन लगभग 6,000 थालियों का वितरण किया जाता है। लेकिन पिछले कई महीनों से केंद्रों को मिलने वाला अनुदान अटका हुआ है। जुलाई में केवल 55.92 लाख की राशि प्राप्त हुई, जबकि आपूर्ति विभाग ने वित्तीय सलाहकार और उप सचिव को 3.66 करोड़ से अधिक की मांग भेजी थी। अपूर्ण निधि मिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई है।

गरीबों को सीधा नुकसान

वर्तमान में आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिवभोजन केंद्रों पर संकट मंडरा रहा है और थाली वितरण बाधित हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो गरीबों को इसका सीधा नुकसान होगा। केंद्र संचालकों ने पालकमंत्री के नाम पर आपूर्ति विभाग को निवेदन सौंपा था, जिसके बाद विभाग ने वित्तीय सलाहकार को पत्र भेजा। शिवभोजन केंद्र संचालकों की संगठनें भी लगातार निधि के लिए प्रयासरत हैं।

लंबित अनुदान तुरंत दिया जाना चाहिए

“यह योजना गरीबों के लिए अत्यंत उपयोगी है, लेकिन अनुदान अटकने से हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के समय में केंद्रों का लंबित अनुदान तुरंत दिया जाना चाहिए।” - देविदास बोदडे, संचालक, शिवभोजन केंद्र।

 अनुदान मिलने की उम्मीद

“कुछ दिन पहले थोड़ी राशि प्राप्त हुई जिससे ग्रामीण केंद्रों को राहत मिली है। अब दिवाली से पहले और अनुदान मिलने की उम्मीद है।”

- योगेश अग्रवाल, संचालक, शिवभोजन केंद्र, अकोला।  

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज