ई-फसल निरीक्षण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई (फाइल फोटो)  
अकोला

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत, ई-फसल निरीक्षण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

Akola News: अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने ई-फसल निरीक्षण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है, ताकि सभी किसान योजनाओं का लाभ ले सकें।

पूजा सिंह

Last Date For E-Crop Inspection Extended: अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

सरकार की योजनाओं और लाभों से कोई भी किसान वंचित न रहे, इसके लिए ई-फसल निरीक्षण (ई-फसल जांच) की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है। पहले यह अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अतिवृष्टि और अन्य कारणों से कई किसान ई-फसल निरीक्षण के लिए समय पर पंजीकरण नहीं कर सके।

30 नवंबर तक बढ़ाई गई अंतिम तारीख

अकोला जिले में भी लगभग 33 प्रतिशत किसानों की पंजीकरण का काम अभी बाकि है। अकोला सहित राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और सहायक अधिकारियों ने सरकार से समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब किसानों को 30 नवंबर तक ई-फसल पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा।

फसल योजनाओं का लाभ पाने को करें ई-पंजीकरण

वर्तमान में अकोला जिले में 67 प्रतिशत किसानों ने पंजीकरण कर लिया है। इस समय वृद्धि से शेष किसानों को भी पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा और उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आएगी। यदि ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण नहीं होता है, तो किसानों को फसल बीमा, फसल नुकसान भरपाई, अनुदान जैसी योजनाओं में अड़चनें आ सकती हैं। इसलिए सभी किसानों को समय रहते ई-फसल निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन