अकोला न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टरों का मकड़जाल, राकांपा के सचिव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Akola News: राकांपा के संगठन सचिव जावेद जकरिया ने महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आंबिटकर और सचिव को पत्र भेजा है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी शरद पवार गुट के प्रदेश संगठन सचिव जावेद जकरिया ने महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आंबिटकर तथा स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ निपुण विनायक को पत्र भेजकर राज्यभर में विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में जकरिया ने उल्लेख किया है कि राज्य के कई जिलों में बिना वैध मेडिकल डिग्री और पंजीकरण वाले लोग “डॉक्टर” के नाम पर इलाज कर रहे हैं, जिससे मरीजों के जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने अकोला में पकड़े गए एक फर्जी डॉक्टर और पातुर तालुका में गलत इलाज से हुई एक मरीज की मृत्यु का भी उदाहरण दिया।जकरिया ने पत्र में प्रमुख मांगें रखी हैं।

जिसमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाकर फर्जी डॉक्टरों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला स्तर पर नियमित जांच कर अवैध चिकित्सा व्यवसाय पर रोक लगाई जाए।फर्जी डॉक्टरों पर हत्या के प्रयास या गैरइरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया जाए।जनजागृति अभियान चलाकर नागरिकों को केवल मान्यता प्राप्त और पंजीकृत डॉक्टरों से ही इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाए।

क्या बोले डॉ जकरिया

जकरिया ने कहा कि यह केवल कानून का मामला नहीं, बल्कि मानव जीवन से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा है।यदि तत्काल और ठोस कार्रवाई की गई तो कई निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ वर्ष पूर्व बुलढाना जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कृष्ण प्रकाश ने एक विशेष अभियान चलाकर 65 फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था।उसी तर्ज पर पूरे राज्य में व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज