कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में बढ़ी नजदीकियां (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

मेलघाट में फिर खेला! कांग्रेस के दिग्गज नेता की भाजपा विधायक संग फोटो वायरल, नजदीकियों ने पार्टी के उड़ाए होश

Melghat Politics News: मेलघाट में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! भाजपा विधायक के साथ दिग्गज नेता की वायरल फोटो ने बढ़ाई हलचल। क्या जिला परिषद चुनाव से पहले बदलेगा पाला?

प्रिया जैस

Melghat Congress Leader Joining BJP: मेलघाट की राजनीति में एक बार फिर मौसमी बुखार चढ़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस के कई अहम पदों पर रह चुके एक बड़े नेता इन दिनों भाजपा के एक विधायक के काफी करीब नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में यह सियासत है या कोई नई दोस्ती की शुरुआत, ऐसे सवाल उठ रहे है।

इस नेता की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिख रही नजदीकियों और मुस्कुराहटों को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह मुस्कान साधारण नहीं, इसके पीछे जरूर कोई सेटिंग है। वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि अगर तस्वीरों में इतनी नजदीकी है, तो आगे क्या होने वाला है?

नेताओं का बढ़ा हौसला

मेलघाट की पहचान बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है, लेकिन अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि पुराने नेता जैसे अपग्रेड वर्जन की तलाश में हैं। विधायक केवलराम काले पहले ही भाजपा में शामिल होकर रास्ता दिखा चुके हैं, जिससे अन्य नेताओं का भी हौसला बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

इधर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनजर एसटी आरक्षित सीटों के कारण राजनीतिक समीकरण काफी जटिल हो गए हैं। स्थिति यह है कि नेताओं को खुद याद रखने के लिए 'रिमाइंडर' की जरूरत पड़ जाए कि वे किस पार्टी में हैं। आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से ठीक पहले मेलघाट कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा अस्तित्व का संकट साबित हो सकता है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है