अकाेला महिला अस्पताल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला महिला अस्पताल के MCH विंग प्रोजेक्ट पर ब्रेक, ठेकेदार को फंड नहीं मिलने से रुका काम

Akola Women Hospital News: अकोला महिला अस्पताल में 100 बेड वाला एमसीएच विंग फंड की कमी से अधूरा है। 90% काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार को 8 करोड़ न मिलने से प्रोजेक्ट रुका हुआ है।

आकाश मसने

Akola MCH Wing News: अकोला जिला महिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने के लिए 100 बेड का मेटरनल चाइल्ड हेल्थ (MCH) विंग बनाया जा रहा है। लेकिन यह काम निधि अभाव के कारण अधर में लटका हुआ है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (NHM) की ओर से ठेकेदार का 8 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से काम की गति बेहद धीमी हो गई है।

एमसीएच विंग का निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में शुरू किया गया था। इसे मार्च 2024 तक पूरा कर अस्पताल को हस्तांतरित करने का लक्ष्य था। लेकिन तय समयसीमा बीतने के बाद भी इमारत तैयार नहीं हो सकी। लगभग 90 प्रश काम पूरा हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल, फर्नीचर और कुछ तकनीकी सुविधाओं का काम बाकी है।

इस बीच महिला अस्पताल में उपलब्ध 400 बेड पर करीब 550 मरीजों की भीड़ होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेड की कमी के कारण कई महिलाओं को वेटिंग पर रहना पड़ रहा है और प्रसूति व नवजात शिशु विभाग पर भारी दबाव है।

ठेकेदार को भुगतान न होने से 100 बेड का एमसीएच विंग शुरू नहीं हो पा रहा है। इमारत तैयार होने के बावजूद बंद पड़ी है और मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यदि एमसीएच विंग शुरू हो जाता तो अस्पताल की क्षमता 500 बेड तक बढ़ जाती और मरीजों का दबाव कम होता।

मरीजों को सीधा नुकसान

कर्मचारी वर्ग और मरीजों के परिजनों ने सवाल उठाया है कि इस विलंब की जिम्मेदारी किसकी है। आवश्यक सुविधा तैयार होने के बावजूद निधि अभाव के कारण शुरू न होने से मरीजों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त की जा रही है। वहीं, परियोजना के लिए आवश्यक निधि केंद्र और राज्य स्तर से उपलब्ध कराने पर चर्चा जारी है।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा