अकोला

11.17 लाख की अवैध देशी शराब व हाथभट्टी का माल जब्त, 5 गिरफ्तार, अकोट ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई

अकोट ग्रामीण पुलिस ने अवैध देशी शराब और हाथभट्टी का 1.17 लाख का माल जब्त किया, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Crime:  अकोट ग्रामीण पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध देशी शराब और हाथभट्टी पर कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने कुल 1,17,520 का माल जब्त किया और 5 आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

इन कार्रवाइयों में ग्राम पोपटखेड खेत खलिहान में हाथभट्टी से 15,670 का माल जब्त, ग्राम महागांव में हाथभट्टी से 10,200 का माल जब्त, ग्राम वडाली देशमुख में अवैध देशी शराब विक्रेता से 4,300 का माल जब्त, ग्राम लोहारी में शराब विक्रेता से 2,100 का माल जब्त और ग्राम उमरा में शराब विक्रेता से 5,250 का माल जब्त की कार्रवाई शामिल हैं. इस प्रकार कुल 1,17,520 का माल जब्त कर 5 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल पाटिल के मार्गदर्शन में अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन के थानेदार किशोर जुनघरे, पुलिस उपनिरीक्षक वैभव तायडे, दादाराव लिखार, वासुदेव ठोसरे तथा पुलिस कर्मचारी उमेशचंद्र सोलंके, सुनील पाटिल आदि ने की है.

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी