अकोला

शादी के मौसम में गैस संकट, सिलिंडर की कमी से आयोजन प्रभावित, अकोला में कालाबाजारी बढ़ी

शादी के मौसम में गैस सिलिंडर की कमी से आयोजन प्रभावित, कालाबाजारी बढ़ी, प्रशासन ने वितरण सुचारू करने की अपील की।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola News: शादीब्याह का मौसम शुरू होते ही शहर में गैस की समस्या गंभीर हो गई है. विवाह समारोहों में गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा या नहीं, इसको लेकर आयोजकों में चिंता का माहौल है. जिला प्रशासन के आदेशानुसार गैस एजेंसियों ने घरघर सिलिंडर वितरण शुरू किया है, लेकिन वास्तविकता में कई ग्राहकों को विलंब का सामना करना पड़ रहा है.

बुकिंग के 1520 दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है, जिससे नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है. कुछ स्थानों पर ग्राहकों को सीधे गोदाम से सिलिंडर लाना पड़ रहा है. त्योहार और शादी के मौसम में मांग बढ़ने से एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं. इस बीच गैस की कमी के कारण कालाबाजारी भी बढ़ गई है. लगभग 933 रुपये का घरेलू सिलिंडर 2000 रुपये तक बेचे जाने की शिकायतें सामने आई हैं.

व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस आपूर्ति बंद होने से कई व्यापारियों ने अपना कामकाज ठप कर दिया है, जबकि कुछ लोग घरेलू सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं. इस पृष्ठभूमि में प्रशासन के सामने गैस वितरण सुचारू करने के साथसाथ कालाबाजारी रोकने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. नागरिकों से संयम बरतने की अपील भी की जा रही है. समाचार अरुण कुमार वालोकार द्वारा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

RG कर रेप केस में बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे पूर्व TMC विधायक ओडिशा से गिरफ्तार

अयोग्य को बना दिया मुख्यमंत्री! शिवसेना मामले में SC में सिब्बल की आक्रामक दलीलें

मराठों के गढ़ से सिखों का क्या कनेक्शन, नांदेड़ क्यों पहुंचे थे सुखबिर सिंह बादल? जानें ऐतिहासिक बैकग्राउंड

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में वारदात की पूरी कहानी