File Photo 
अकोला

एक साल बाद चार आरोपी गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

अकोला. बार्शीटाकली तहसील के येवता में सोयाबीन की चोरी करनेवाले चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को एक साल बाद सफलता मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार येवता निवासी विजय वाघ के बाड़े में रखी 8 क्विंटल सोयाबीन 18 फरवरी 2022 को अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी.

वाघ ने थाने में इसकी शिकायत की थी. तब से इस मामले के संदीप फड़, योगेश निघोटे, आकाश माजरे और ज्ञानेश्वर मुंडे यह चारों आरोपित फरार हो गए थे. इनकी जांच के लिए थानेदार सोलंकी ने एक टीम गठित की थी. जांच के दौरान चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई पुलिस उप निरीक्षक नीलेश तारक, नागसेन वानखड़े, पंकज पवार, मनीष घुगे, सागर तायडे की टीम ने की.

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार