सिंचाई कुआं (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola: आंबेडकर-बिरसा मुंडा योजनाओं से 72 किसानों को फायदा, अब खेतों में बहेगी उम्मीद की धारा

डॉ बाबासाहब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना व बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना के अंतर्गत सिंचाई कुएं का निर्माण करवाने की बात कही थी। हाल ही में इस योजना के लाभार्थी को पहली किस्त दी गई है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: डा बाबासाहब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना व बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सिंचाई कुएं निर्माण हेतु लाभार्थियों को पहला हफ्ता वितरित किया गया है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा डा आंबेडकर योजना के लिए 1।60 करोड़ तथा आदिवासी विभाग द्वारा बिरसा मुंडा योजना के लिए 80 लाख रु का निधि मंजूर किया गया है।

डा आंबेडकर योजना के तहत 48 लाभार्थियों का चयन किया गया है, वहीं बिरसा मुंडा योजना से 24 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही आठ पुराने कुओं की मरम्मत भी की जाएगी। अनुसूचित जाति व नवबौद्ध किसानों के जीवनमान में सुधार व आयवृद्धि हेतु डा।आंबेडकर योजना वर्ष 1982-83 से तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए बिरसा मुंडा योजना वर्ष 1992-93 से लागू है।

इन योजनाओं के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 4 लाख रु का अनुदान सिंचाई कुएं के लिए दिया जाता है। वर्ष 2025-26 के लिए डा।आंबेडकर योजना में 35 लाख रु। तथा बिरसा मुंडा योजना में 8।5 लाख रु। को तकनीकी मंजूरी प्राप्त हुई है।

गतवर्ष के 10 करोड़ के कार्यों पर लगी रोक

वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति उपाय योजना व वस्ती विकास योजना के 36 करोड़ रु। के निधि को अन्य योजनाओं की ओर मोड़ा गया था। इसमें से 10 करोड़ रु कृषि विभाग को प्राप्त हुए, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा निधि खर्च पर स्थगन आदेश दिए जाने से 5 करोड़ रु। के सिंचाई कुएं निर्माण कार्यों पर ब्रेक लग गया। कुल 427 अर्जियों को मंजूरी देकर 5।77 करोड़ रु। के कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी, जो अब स्थगित हैं। इस कारण कई लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने में विलंब हो रहा है। प्रशासन से अपेक्षा है कि जल्द ही इस स्थगन को हटाकर कार्यों को गति दी जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज